रिंकू सिंह का क्रेज युवा फैंस के बीच है काफी ज्यादा, अभ्यास सत्र के दौरान भी तमाम लोग शानदार बल्लेबाज से मिलने पहुंचे - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिंकू सिंह का क्रेज युवा फैंस के बीच है काफी ज्यादा, अभ्यास सत्र के दौरान भी तमाम लोग शानदार बल्लेबाज से मिलने पहुंचे

कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को कोलकाता की ईडन गार्डन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगा।

Rinku Singh (Pic Source-Instagram)
Rinku Singh (Pic Source-Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रिंकू सिंह ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और कई लोगों को अपनी बल्लेबाजी का दीवाना बनाया था।

अब इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में भी रिंकू सिंह अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। हालांकि इस शानदार टूर्नामेंट से पहले अभ्यास सत्र के दौरान रिंकू सिंह ने अपने युवा फैंस के साथ क्वालिटी समय बिताया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि रिंकू सिंह बच्चों को ऑटोग्राफ दे रहे हैं और अपने फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचवा रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया और इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘सबके पसंदीदा रिंकू सिंह।’

यह रहा कोलकाता नाइट राइडर्स का पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस के दौरान रिंकू सिंह ने यश दयाल के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़े थे और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें, रिंकू सिंह ने पिछले सीजन में कोलकाता टीम की ओर से 14 मैच में लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए थे जिसमें चार अर्धशतक भी शामिल है।

उनके इसी प्रदर्शन की वजह से रिंकू सिंह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी खेलने का मौका मिला। रिंकू सिंह ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 पारियों में 176 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 376 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक मौजूद है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को कोलकाता की ईडन गार्डन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगा। आईपीएल 2024 की ट्रॉफी को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?