केएल राहुल ने एक बार फिर से LSG फैंस को किया निराश, CSK के खिलाफ मात्र 20 रन बनाकर लौटे पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल ने एक बार फिर से LSG फैंस को किया निराश, CSK के खिलाफ मात्र 20 रन बनाकर लौटे पवेलियन

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 217 रन बनाए।

KL Rahul (Pic Source-Twitter)
KL Rahul (Pic Source-Twitter)

इस समय चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 6वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां एक तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन ने अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीता था वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी शिकस्त मिली थी।

इस मुकाबले की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 217 रन बनाए। तमाम LSG फैंस को उम्मीद थी कि उनके कप्तान केएल राहुल इस महत्वपूर्ण मैच में बड़ा स्कोर बनाएंगे और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। केएल राहुल CSK के खिलाफ 18 गेंदों में दो चौकों की मदद से मात्र 20 रन ही बना पाए। उनका विकेट मोईन अली ने अपने नाम किया।

बता दें, काइल मेयर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बेहतरीन शुरुआत दी। उन्होंने 22 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली। हालांकि दूसरे छोर में केएल बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 20 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनकी इस खराब बल्लेबाजी को देख तमाम लोगों ने ट्विटर में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

केएल राहुल की खराब बल्लेबाजी को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/rupeshsoni255/status/1642941107171627015?s=20

https://twitter.com/SarleNuvvelluu/status/1642944385833910272?s=20

https://twitter.com/Swapnil113goat/status/1642941110531112985?s=20

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 31 गेंदों में तीन चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली जबकि डेवॉन कॉनवे ने 29 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। शिवम दूबे ने 27 रन का योगदान दिया जबकि अंबाती रायडू ने 27 रन की बहुमूल्य नाबाद पारी खेली। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी 3 गेंदों में दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए।

LSG की ओर से मार्क वुड ने चार ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट झटके। रवि बिश्नोई ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। आवेश खान ने भी 1 विकेट अपने नाम किया।

close whatsapp