इंदौर में बीच अभ्यास सत्र के दौरान केएल राहुल की क्लास लगा दी कोच राहुल द्रविड़ ने! - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंदौर में बीच अभ्यास सत्र के दौरान केएल राहुल की क्लास लगा दी कोच राहुल द्रविड़ ने!

इंदौर में खेला जाएगा टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच।

KL Rahul & Rahul Dravid (Photo Source: BCCI)
KL Rahul & Rahul Dravid (Photo Source: BCCI)

1  मार्च से इंदौर में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरूआत होने जा रही है, जिसे लेकर दोनों टीमों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। इस बीच टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें सभी खिलाड़ियों की तैयारियों को दिखाया गया है और इस वीडियो ने मेहमान टीम की टेंशन को हाई कर दिया है।

पहले 2 टेस्ट मैच रहे टीम इंडिया के नाम

वहीं टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैच जीत लिए हैं और रोहित की सेना सीरीज में 2-0 से आगे हैं, वहीं टीम ने नागपुर और दिल्ली में हुए मैच को 3-3 दिन में ही अपने नाम कर लिया था।

कोच राहुल द्रविड़ का निकला केएल राहुल पर गुस्सा?

*इंदौर में खेला जाएगा टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच।
*जिसे लेकर भारतीय टीम ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में शुरू किया अभ्यास।
*साथ ही इस दौरान केएल राहुल से बात करते हुए नजर आए कोच द्रविड़।
*इस टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले से पूरी तरह फेल रहे हैं केएल राहुल।

एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के अभ्यास सत्र पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

विराट कोहली ने अभ्यास के दौरान किया एक अलग काम

दूसरी ओर टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें विराट कोहली साथी खिलाड़ियों को कैच प्रैक्टिस करवाते हुए नजर आए और साथ ही फैन्स को भी कोहली का ये अलग अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है तीसरे टेस्ट मैच से पहले। वहीं टीम इंडिया इंदौर टेस्ट को भी अपने नाम कर लेती है, तो टीम सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बना लेगी।

कुछ इस तरह साथी खिलाड़ियों की कोहली ने मदद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp