केएल राहुल की फॉर्म का अता-पता नहींं है, उधर लखनऊ टीम IPL की तैयारी कर रही है
KKR के बाद अब LSG टीम ने भी शुरू की IPL 2023 तैयारी।
अद्यतन - Feb 24, 2023 6:39 pm

क्रिकेट जगत में केएल राहुल के प्रदर्शन को लेकर काफी बात हो रही है, जहां ये खिलाड़ी 22 गज की पट्टी पर लगातार फ्लॉप हो रहा है और सभी के निशाने पर आ रहा है। इस बीच IPL में राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने लीग की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे जुड़ी कुछ तस्वीरें टीम के सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।
केएल राहुल की कप्तानी रास आई थी लखनऊ टीम को
दूसरी ओर IPL 2022 से लखनऊ सुपर जायंट्स ने लीग में डेब्यू किया था, वहीं टीम की कप्तानी केएल राहुल को दी थी गई थी और इस दौरान टीम भले ही खिताब अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था।
लखनऊ टीम ने केएल राहुल के बिना शुरू की तैयारियां!
*KKR के बाद अब LSG टीम ने भी शुरू की IPL 2023 तैयारी।
*लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया पर तैयारियों की तस्वीर की शेयर।
*लेकिन टीम के कप्तान केएल राहुल लगातार 22 गज पर हो रहे हैं फ्लॉप।
*जो इस बार टीम के लिए हो सकता है सबसे ज्यादा टेंशन वाला मामला।
LSG टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरें!
केएल राहुल से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती है टीम
IPL 2023 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स टीम
केएल राहुल, आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन उल हक, युद्धवीर चरक