क्रिकेट खेलना भूल चुके हैं केएल राहुल अब, टीम इंडिया का मजाक उड़वा रहे हैं!
दिल्ली टेस्ट मैच में एक बार फिर से फ्लॉप हुए बल्लेबाज केएल राहुल।
अद्यतन - Feb 19, 2023 12:15 pm

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच जारी है, जहां वहीं एक बार फिर से केएल राहुल ने सभी फैन्स को निराश किया है और बल्लेबाजी में वो फेल रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है, साथ ही केएल को लेकर तरह-तरह के मीम्स भी बनाए जा रहे हैं।
केएल राहुल पहले टेस्ट मैच में भी फ्लॉप रहे थे
जी हां, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले केएल राहुल को ब्रेक मिला था, जिसके बाद उम्मीद थी की वो धमाकेदार वापसी करेंगे। लेकिन पहले टेस्ट मैच में ही राहुल की पोल खुल गई और वो इस मैच में भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए।
क्या मजाक लगा रखा है केएल राहुल ने?
*दिल्ली टेस्ट मैच में एक बार फिर से फ्लॉप हुए बल्लेबाज केएल राहुल।
*बल्लेबाजी की दूसरी पारी में केएल राहुल सिर्फ 1 रन बनाकर हुए आउट।
*वहीं पहली पारी में भी राहुल रहे थे फेल, मजह 17 रन बनाकर लौटे थे पवेलियन।
*खराब प्रदर्शन के बाद भी इस बल्लेबाज को दिए जा रहे हैं मौके पर मौके।
2022 में केएल राहुल पूरी तरह विफल रहे हैं लाल गेंद के खिलाफ
जडेजा के नाम रहा आज का दिन
वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में आज का दिन जडेजा के नाम रहा है, जहां इस स्पिन गेंदबाज के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फेल रहे और सर जडेजा ने 7 विकेट अपने नाम किए। तो उनके साथी यानी की अश्विन के खाते में कुल 3 विकेट आए, जिसके बाद टीम इंडिया को 115 रनों का टारगेट मिला है।