IPL 2025: जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा की हुई MI की प्लेइंग XI में वापसी, RCB टीम के बारे में भी जानें यहां । CricTracker Hindi

IPL 2025: जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा की हुई MI की प्लेइंग XI में वापसी, RCB टीम के बारे में भी जानें यहां

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

MI vs RCB (Pic Source-X)
MI vs RCB (Pic Source-X)

इस समय आईपीएल 2025 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस बीच एमआई फैंस के लिए खुशखबरी आई है।

घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो चुकी है। वह लंबे समय के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। बुमराह के अलावा रोहित शर्मा को भी आरसीबी के खिलाफ खेले जा रहे मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

रोहित शर्मा इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे। जबकि जसप्रीत बुमराह को शानदार तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार की जगह टीम में जगह मिली है। इन दोनों ही अनुभवी खिलाड़ी को इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

रोहित शर्मा की बात की जाए तो चोटिल होने की वजह से वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में भाग नहीं ले पाए थे। अभी तक दाएं हाथ के बल्लेबाज आईपीएल 2025 में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं, लेकिन आरसीबी के खिलाफ उनका रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात की जाए तो उन्होंने अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, वहीं आरसीबी को भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ शिकस्त मिली थी। आरसीबी ने अभी तक आईपीएल 2025 में तीन मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच वह हारे हैं। मुंबई इंडियंस ने चार मैचों में सिर्फ एक में जीत हासिल की है। यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है।

यह रही मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI:

विल जैक्स, रायन रिकल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पूथुर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI:

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पटिदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल

close whatsapp