AUS vs PAK 2023-24: अपनी खोई हुई बैगी ग्रीन कैप वापस पाकर इमोशनल हुए डेविड वार्नर; वीडियो पोस्ट कर कही दिल जीत लेने वाली बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK 2023-24: अपनी खोई हुई बैगी ग्रीन कैप वापस पाकर इमोशनल हुए डेविड वार्नर; वीडियो पोस्ट कर कही दिल जीत लेने वाली बात

डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने फेयरवेल टेस्ट की पहली पारी में 34 रन बनाए।

David Warner with his Baggy Green Cap. (Image Source: Getty Images/Instagram)
David Warner with his Baggy Green Cap. (Image Source: Getty Images/Instagram)

Pakistan’s tour of Australia 2023-24, AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) ने 4 जनवरी को खुलासा किया कि उन्हें चार दिन पहले खोई हुई अपनी बैगी ग्रीन कैप आज वापस मिल गई है।

आपको बता दें, पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले मेलबर्न से सिडनी की यात्रा के दौरान डेविड वार्नर (David Warner) की बैगी ग्रीन कैप गुम हो गई थी, और उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी से मदद की गुहार लगाई थी।

David Warner को वापस मिली उनकी अजीज कैप

डेविड वार्नर (David Warner) ने साल 2011 में अपने पहले टेस्ट मैच में यह बैगी ग्रीन कैप पहनी थी और आज तक उन्होंने इसे संभाल कर रखा था, जो उनके लिए बेहद खास है, और यात्रा के दौरान गुम हो गई थी। इस बीच, टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो रहे ऑस्ट्रेलिया क्रिकट टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज की बैगी ग्रीन कैप सिडनी के टीम होटल में मिली, हालांकि वो वहां कैसे पहुंची यह अब तक पता नहीं लग पाया है।

यहां पढ़िए: जनवरी 5- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

वार्नर ने 4 जनवरी की सुबह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बैगी ग्रीन कैप को अपने अपने हाथ में लिए एक वीडियो पोस्ट किया और इसे ढूंढने में मदद करने वाले लोगों को धन्यवाद दिया। पाकिस्तान के खिलाफ SCG में अपना फेयरवेल टेस्ट मैच खेल रहे बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा- “सभी क्रिकेटर जानते हैं कि उनकी कैप उनके लिए कितनी खास होती है, और मैं इसे जीवन भर आने पास संभाल कर रखूंगा।”

“इसे ढूंढने में शामिल सभी लोगों को मेरा धन्यवाद”

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने इस इंस्टाग्राम वीडियो के कैप्शन में लिखा: “आप सभी को मेरा नमस्कार, मैं आप सभी को यह बताते हुए बहुत खुश और राहत महसूस कर रहा हूं कि मेरा बैगी ग्रीन वापस मुझे मिल गया है, जो बहुत अच्छी खबर है। इसे ढूंढने में शामिल सभी लोगों को मेरा धन्यवाद और मैं आपका बेहद आभारी हूं। क्वांटास, माल ढुलाई कंपनी, हमारे होटल और टीम प्रबंधन। आपका धन्यवाद।”

यहां देखिए डेविड वार्नर का वीडियो –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?