AUS vs PAK 2023-24: फेयरवेल टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम से खास सम्मान पाकर इमोशनल हुए डेविड वार्नर - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK 2023-24: फेयरवेल टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम से खास सम्मान पाकर इमोशनल हुए डेविड वार्नर

डेविड वार्नर SCG टेस्ट मैच में आखिरी बार सफेद जर्सी में नजर आ रहे हैं।

David Warner. (Image Source: Getty Images)
David Warner. (Image Source: Getty Images)

Pakistan’s tour of Australia 2023-24, AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वार्नर (David Warner) की गिनती दुनिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में होती है, और इस समय वह अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ अपने घरेलू मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेल रहे हैं।

डेविड वार्नर (David Warner) इस मैच में आखिरी बार सफेद जर्सी में नजर आ रहे हैं। इस बीच, टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो रहे डेविड वार्नर (David Warner) जब आखिरी बार अपने घरेलू मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे, तो फैंस से लेकर ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने उनके सम्मान में उनका जोरदार स्वागत किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने David Warner को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

जैसे ही डेविड वार्नर (David Warner) SCG में बल्लेबाजी के लिए उतर रहे थे, उन्हें उनके सबसे पुराने साथी और बचपन के दोस्त उस्मान ख्वाजा ने गर्मजोशी से गले लगाया, और बधाई दी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने अपना बल्ला हवा में लहराते हुए फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। फिर 37-वर्षीय खिलाड़ी ने पिच की ओर रुख किया, और यहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वार्नर के प्रति अपना सम्मान दिखाते हुए स्पेशल गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

यहां पढ़िए: AUS vs PAK 2023-24: अपने फेयरवेल टेस्ट में आखिरी बार बेटियों के साथ मैदान में उतरे डेविड वार्नर; इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

SCG में में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ शान मसूद और उनकी सेना ने वार्नर का तालियां बजाकर स्वागत किया, और हाथ मिलाते हुए उन्हें शानदार करियर पर बधाई भी दी। पाकिस्तान टीम द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले वार्नर काफी इमोशनल नजर आए।

इस तरह पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने डेविड वार्नर को दिया गार्ड ऑफ ऑनर-

अगर SCG टेस्ट मैच की बात करे, तो पाकिस्तान टीम 313 रनों पर ऑल आउट हो गई, जहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 5 विकेट लिए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान के 88 रन, आगा सलमान ने 53 रन और आमेर जमाल 82 रन बनाए। जबकि पहले दिन का खेल ऑस्ट्रेलिया के 6/0 के स्कोर पर समाप्त हुआ।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?