IPL 2023: जानें कौन है RCB के Vijaykumar Vyshak जिन्होंने पहले ही मैच में वाॅर्नर और अक्षर को दिखाया पवेलियन का रास्ता  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: जानें कौन है RCB के Vijaykumar Vyshak जिन्होंने पहले ही मैच में वाॅर्नर और अक्षर को दिखाया पवेलियन का रास्ता 

Vijaykumar Vyshak, Axar Patel and David Warner (Image Credit- Twitter)
Vijaykumar Vyshak, Axar Patel and David Warner (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, RCB vs DC: आईपीएल 2023 का 20वां मैच आज 15 अप्रैल शनिवार को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया है।

दूसरी ओर इस मैच में आरसीबी के लिए अपना पहला ही आईपीएल मैच खेल रहे विजय कुमार वैशाक (Vijaykumar Vyshak) ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बता दें कि मैच में विजय कुमार 4 ओवर में 20 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके हैं, जिसमें डेविड वाॅर्नर और अक्षर पटेल का विकेट शामिल था।

गौरतलब है कि पहले उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर डेविड वाॅर्नर को कैच आउट कराया। इसके बाद विजय ने 13वें ओवर में अक्षर पटेल को भी मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया। तो वहीं अंत में उन्हें अपने आखिरी ओवर में ललित यादव का भी विकेट निकाला।

दूसरी ओर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कौन है विजय कुमार वैशाक, जिसने अपने पहले ही मैच में लाइमलाइट लूट ली है। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से आपको विजय कुमार वैशाक के बारे में जानकारी देते है-

पहले ही आईपीएल मैच में चमके विजय कुमार

बता दें कि विजय कुमार जन्म 31 जनवरी 1997 को कर्नाटक के बैंगलोर में हुआ और उनकी उम्र इस समय 26 साल और 74 दिन है। विजय कुमार एक दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज व बल्लेबाज हैं। वह कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, और 10 प्रथम श्रेणी मैचों में 926 रन बनाने के अलावा 38 विकेट में अपनी नाम कर चुके हैं।

दूसरी ओर 7 लिस्ट ए मैचों में विजय ने 346 रन और 11 विकेट, तो 14 टी-20 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किए है। साथ ही उनका आईपीएल में भी एक ड्रीम डेब्यू हुआ है और पहले ही मैच में 3 विकेट निकालकर उन्होंने सुर्खियां बटोल ली हैं।

close whatsapp