आखिर कोहली ने खोल दिया वो राज, बताया वर्ल्ड कप डेब्यू की एक रात पहले उनके साथ क्या हुआ था?

आखिर कोहली ने खोल दिया वो राज, बताया वर्ल्ड कप डेब्यू की एक रात पहले उनके साथ क्या हुआ था?

कोहली जो फील्ड में बेहद ही गुस्से वाले और खतरनाक दिखते हैं, वह अपने मैच में बेहद ही डरे हुए थे।

Virat Kohli
Virat Kohli. (Photo by Hagen Hopkins/Getty Images)

विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3 साल हुए थे और उन्हें वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया गया था। साल 2008 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले कोहली ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम में नंबर 3 का स्थान हासिल किया था। ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले विश्व कप मैच में, उन्होंने वैश्विक मंच पर खुद को स्थापित करने के लिए एक शानदार शतक बनाया था।

कोहली जो फील्ड में बेहद ही गुस्से वाले और खतरनाक दिखते हैं, वह अपने मैच में बेहद ही डरे हुए थे। अपने वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में कोहली के पसीने छूट रहे थे। कोहली ने खुलासा किया कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उतरने से पहले वह घबराए हुए थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह खेल के महत्व को समझते थे, और फिर उन्होंने ड्रेसिंग रूम में भारत के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाया।

स्टार स्पोर्ट्स दिए को दिए इंटरव्यू के दौरान कोहली ने अपने पहले वर्ल्ड कप मैच के बारे में बात करते हुए कहा-

“यह ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ मेरा पहला मैच था और मैं नर्वस था। हाँ, मैं झूठ नहीं बोलूँगा। जब आप वर्ल्ड कप के लिए आते हैं तो हवा में एक अलग तरह का उत्साह होता है और मैं इसे स्पष्ट रूप से महसूस कर सकता था। मैं उस टीम का सबसे युवा सदस्य था और मुझे वर्ल्ड कप के मैच में भारतीय क्रिकेट के इन सभी महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिल रहा था।”

“मेरे लिए यह निश्चित रूप से एक ऐसा पल था जब मैं मैच में जाने से पहले थोड़ा नर्वस था और निश्चित रूप से एक रात पहले मैं भी काफी नर्वस था, लेकिन यह एक अच्छा संकेत भी है क्योंकि आपका शरीर आपको ऐसी स्थिति में प्रवेश करने के लिए तैयार कर रहा है जहाँ आप सतर्क हैं। आप चीजों को हल्के में नहीं ले रहे हैं। मुझे लगता है कि उस घबराहट ने मुझे जागरूक रहने, सतर्क रहने और अपनी योजनाओं को लागू करने में बिल्कुल सटीक होने में मदद की।”

कोहली का यह दौरा यादगार रहा क्योंकि उन्होंने अपने पहले ही मैच में विश्व कप का पहला शतक जमाया। उन्होंने केवल 83 गेंदों में 100 रन बनाकर आठ चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ दूसरे विकेट के लिए 203 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। विराट कोहली के धैर्य की कई लोगों ने सराहना की।

close whatsapp