आज तो गजब हो गया! संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा की तारीफ कर दी - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज तो गजब हो गया! संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा की तारीफ कर दी

रोहित शर्मा को होना चाहिए अगला टेस्ट कप्तान- संजय मांजरेकर।

Rohit Sharma and Sanjay Manjrekar
Rohit Sharma and Sanjay Manjrekar. (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर और विवादों की गहरी दोस्ती है, मांजरेकर का हर एक बयान नया विवाद खड़ा कर देता है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर जडेजा से लेकर अश्विन तक मांजरेकर को सोशल मीडिया पर करारा जवाब दे चुके हैं, फिर भी ये पूर्व खिलाड़ी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। लेकिन इस बार तो मामला ही गजब हो गया है और संजय इस बार रोहित शर्मा की तारीफ पढ़ने में लगे हैं।

संजय मांजरेकर चाहते हैं रोहित शर्मा बन जाए टेस्ट कप्तान

विराट कोहली के हाथ से वनडे और टी-20 की कप्तानी जाने के बाद से रोहित शर्मा सफेद गेंद के कप्तान बन चुके हैं, वहीं अब विराट ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी है और सभी के दिमाग के लाल गेंद कप्तानी के लिए अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं। कई दिग्गजों की राय को माने तो केएल राहुल को ये जिम्मेदारी मिलनी चाहिए, तो गावस्कर और युवराज सिंह पंत को अगला टेस्ट कप्तान देखना चाहते हैं। इन सभी के बीच मांजरेकर की राय और सोची थोड़ी सी अलग है।

*रोहित शर्मा को होना चाहिए अगला टेस्ट कप्तान- संजय मांजरेकर।
*संजय मांजरेकर ने कहा कि हिटमैन के लिए फिटनेस होगी बड़ी चुनौती।
*अगली टेस्ट सीरीज से रोहित ही करेंगे टेस्ट की कप्तानी- संजय मांजरेकर।
*मांजरेकर के मुताबिक पंत-राहुल को कप्तानी के लिए करना होगा इंतजार।

रोहित हुए थे विराट के फैसले से हैरान

दूसरी ओर विराट कोहली ने जैसे ही टेस्ट कप्तानी को अलविदा कहा था, हर कोई हैरान और परेशान था। इस लिस्ट में टीम इंडिया के हिटमैन यानी की रोहित शर्मा का नाम भी शामिल था, जिन्होंने एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर विराट के फैसले पर हैरानी जताई थी और विराट की कप्तानी को शानदार भी बताया था। इससे पहले कई बार विराट और रोहित के बीच तकरार की खबरें आई हैं, लेकिन दोनों ने कभी भी इसे लेकर खुलकर मीडिया के सामने बात नहीं की।

 

close whatsapp