'अरे, तुम्हारा X-कोच बैठा है यहां.....'- पहले टी-20 मैच में कमेंट्री के दौरान जडेजा से बोले के श्रीकांत - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘अरे, तुम्हारा X-कोच बैठा है यहां…..’- पहले टी-20 मैच में कमेंट्री के दौरान जडेजा से बोले के श्रीकांत

शास्त्री के कोच बनने के बाद से जडेजा की बल्लेबाजी में काफी सुधार हुआ है- के श्रीकांत

Ravindra Jadeja. (Photo by Stu Forster/Getty Images)
Ravindra Jadeja. (Photo by Stu Forster/Getty Images)

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पिछले कुछ वर्षों में सभी प्रारूपों में भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। वह तीनों फॉर्मेट में एक ऑलराउंडर के रूप में भारत के अहम खिलाड़ियों में से एक है और वर्तमान में खेली जा रही पांच मैचों की T20I श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज में टीम के साथ है। भारत के पूर्व बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 29 जुलाई को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच के दौरान जडेजा की जमकर तारीफ की।

उस मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स में मौजूद श्रीकांत ने हाल के दिनों में एक खिलाड़ी के रूप में उनके खेल में हुए सुधार के लिए भारतीय ऑलराउंडर की प्रशंसा की। उन्होंने पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को भी इसका श्रेय दिया, जो उस समय ऑन एयर कमेंट्री कर रहे थे। जडेजा वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक रैंकिंग के ऑलराउंडर हैं। इस बीच, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में 16 रन बनाए और एक विकेट भी लिया।

दरअसल, जब टीम इंडिया की बैटिंग चल रही थी, उस वक्त रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने आए तब के. श्रीकांत और रवि शास्त्री कमेंट्री कर रहे थे। उसी दौरान के. श्रीकांत ने कहा, ‘आप क्या सोच रहे हैं? इंडिया 200 मारेगा या नहीं मारेगा? जड्डू, कम ऑन। आपका एक्स-कोच इधर है कमेंट्री बॉक्स में..’

यहां सुनिए के श्रीकांत की वो कमेंट्री

https://twitter.com/Heisenb02731161/status/1553815478044217344?s=20&t=sUjWO1IuZN7rjCgNbMjjVg

श्रीकांत ने  कमेंट्री के दौरान रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि रवि शास्त्री के कोचिंग कार्यकाल में उन्होंने कितना अच्छा सुधार किया है। रवींद्र जडेजा का खेल बहुत ज्यादा सुधर गया है और उनमें अब कॉन्फिडेंस है। रवींद्र जडेजा ने देश-विदेश हर जगह दमदार खेल दिखाया।

पहले टी-20 मैच की बात करें तो वहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद मात्र 122 रन ही बना पाई थी और ये मुकाबला 68 रनों से हार गई थी।

close whatsapp