क्या आईपीएल में सिर्फ नाम के लिए बायो बबल था? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या आईपीएल में सिर्फ नाम के लिए बायो बबल था?

आईपीएल 2022 में क्रुणाल पांड्या लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा थे।

Krunal Pandya & His Wife (Image Credit- Instagram)
Krunal Pandya & His Wife (Image Credit- Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का समापन लीग की नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस की जीत के साथ हुआ। इस सीजन में भी सभी 10 टीमों के खिलाड़ियों, उनके परिवार और सपोर्ट स्टाफ को कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण बायो बबल में रहना पड़ा था।

किसी भी खिलाड़ी के लिए इतने लंबे समय तक सख्त बायो बबल में रहकर अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता है। बायो बबल के दौरान खिलाड़ियों को बाहर के किसी भी लोगों से मिलने या बिना अनुमति के बाहर घूमने की इजाजत नहीं होती है और ऐसे में उनके लिए सही मानसिकता के साथ खेलना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

हालांकि इस बीच ऑलराउंडर कृणाल पांड्या की पत्नी पंखुरी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जहां उन्होंने अपने आईपीएल के 60 दिनों से अधिक के बायो बबल के पूरे सीन को 60 सेकंड के वीडियो में फिल्माया है। उन्होंने इस वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की है कि आईपीएल में बायो बबल में रहने के दौरान उन्होंने क्या-क्या किया।

यहां देखिए पंखुरी शर्मा का वो वीडियो

कुछ फैंस को जहां उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है, वहीं कुछ फैंस इस वीडियो को देखते ही यह कहना शुरू कर दिया है कि, बीसीसीआई ने आईपीएल में सिर्फ नाम के लिए बायो बबल रखा था। पंखुरी का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

आईपीएल 2022 में क्रुणाल पांड्या ने किया था शानदार प्रदर्शन

पंखुरी के पति यानी की क्रुणाल पांड्या के लिए आईपीएल 2022 का सीजन शानदार रहा था। लखनऊ के इस ऑलराउंडर ने इस सीजन कुल 14 मैच खेले, जहां उन्होंने 20.33 की औसत और 126.21 की स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए। वहीं उनकी गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 26.50 की गेंदबाजी औसत और 6.97 की इकॉनमी रेट से रन देते हुए कुल 10 विकेट अपने नाम किए।

टॉप चार में पहुंची थी लखनऊ

वहीं इस लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की बात करें तो उनकी टीम इस सीजन 14 मुकाबलों में से 9 जीत और 5 हार के साथ अंकतालिका में तीसरे पायदान पर रही थी और एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

close whatsapp