केएस भरत या इशान किशन? हरभजन सिंह ने बताया किसे मिलना चाहिए WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया में जगह
हरभजन सिंह ने कहा कि, नहीं, मुझे नहीं लगता है कि ईशान किशन प्लेइंग XI का हिस्सा होने वाले हैं।
अद्यतन - Jun 3, 2023 11:51 am

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग XI में विकेटकीपर के तौर पर किसे शामिल किया जाएगा, इसे लेकर अभी सवाल बना हुआ है।
दरअसल ऋषभ पंत और केएल राहुल चोट के कारण भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं होंगे। जिसके बाद WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया में केएस भरत को शामिल किया है। हालांकि WTC के लिए केएल राहुल की जगह केएस भरत को टीम में खेलने का मौका दिया गया है।
साथ ही इस मुकाबले के लिए इशान किशन को भी टीम में जगह दी गई है। हालांकि टीम इंडिया दोनों में से किसे खेलने का मौका देगी इसे लेकर अभी कुछ कन्फर्म नहीं कहा जा सकता है। वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने केएस भरत को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी।
मुझे नहीं लगता है कि इशान किशन प्लेइंग XI का हिस्सा होने वाले हैं- हरभजन सिंह
बता दें हरभजन सिंह ने कहा कि, नहीं, मुझे नहीं लगता है कि इशान किशन प्लेइंग XI का हिस्सा होने वाले हैं क्योंकि पिछले कुछ समय से केएस भरत लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। अगर रिद्धिमान साहा होते हैं तो मैं उन्हें चुन सकता था क्योंकि उनके पास ज्यादा अनुभव है और वह बेहतरीन विकेटकीपर हैं। अगर केएल राहुल फिट होते तो मैं उन्हें नंबर 5 या 6 नंबर पर रखता क्योंकि वह बेहतरीन सलामी बल्लेबाज हैं और विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं।
इसके साथ ही हरभजन सिंह का कहना है कि भारतीय टीम को दो स्पिनर्स को टीम में खेलने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि पिच कैसी है। अगर पिच पर घास कम है और धूप निकली है तो दो स्पिनर्स के साथ खेलें। अगर ऐसा नहीं है तो रविंद्र जडेजा के अलावा तीन तेज गेंदबाज और शार्दुल ठाकुर को मौका दें, जो ना सिर्फ गेंदबाजी करेंगे बल्कि बल्ले से भी योगदान देंगे।