कुलदीप यादव से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं युजी चहल, तस्वीर पर कमेंट कर जताया अपना प्यार - क्रिकट्रैकर हिंदी

कुलदीप यादव से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं युजी चहल, तस्वीर पर कमेंट कर जताया अपना प्यार

कुलदीप यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है अपनी कुछ तस्वीरें।

Kuldeep Yadav And Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)
Kuldeep Yadav And Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)

क्रिकेट का मैदान हो या फिर सोशल मीडिया की दुनिया, युजी चहल की मस्ती कुलदीप यादव के साथ कभी खत्म नहीं होती। अब ये ही मस्ती इंस्टाग्राम पर देखने को मिली है, जहां कुलदीप ने फैन्स के साथ में एक पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट पर चहल का कमेंट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो शायद धनश्री वर्मा को पसंद ना आए।

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं हुआ युजी चहल का

सफेद गेंद से युजी चहल ने टीम इंडिया के लिए कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन ये खिलाड़ी अभी तक टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाया है। आगे भी चहल का टेस्ट डेब्यू मुश्किल नजर आ रहा है, जिसका कारण है इस खिलाड़ी की बढ़ती उम्र और टीम में पहले से शानदार स्पिन गेंदबाजों का होना। वहीं चहल के दोस्त यानी की कुलदीप को भी टेस्ट क्रिकेट में काफी कम ही मौके मिले हैं, जिससे कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी नाराज नजर आते हैं और यादव को टेस्ट में ज्यादा मौके देने की बात करते हैं।

कुलदीप यादव को दिल दे बैठे युजी चहल तो!

*कुलदीप यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है अपनी कुछ तस्वीरें।
*कुलदीप के इस पोस्ट पर स्पिन गेंदबाज युजी चहल ने भी किया है कमेंट।
*कमेंट में चहल ने दिल वाला इमोजी बनाकर लिखा- मैं आपको ही देख रहा हूं।
*वहीं बाकी फैन्स को भी पसंद आई कुलदीप की ये स्टाइलिश तस्वीरें।

युजी चहल ने कुलदीप की इस पोस्ट पर किया है कमेंट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

कुछ दिनों पहले चहल ने शेयर की थी 2 तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

फिर से एक साथ दिखेगी ‘कुलचा’ की जोड़ी

टीम इंडिया के खिलाड़ी और फैन्स के बीच युजी चहल-कुलदीप यादव की जोड़ी कुलचा के नाम से मशहूर है, वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए इन दोनों खिलाड़ियों का चयन हुआ था। ऐसे में काफी समय के बाद ये जोड़ी एक साथ टीम के लिए विकेट  निकालते हुए नजर आ सकती है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp