कभी नहीं सोचा था कि विश्व कप में मेरा सफर पहले मैच के साथ ही खत्म हो जाएगा: Ravichandran Ashwin - क्रिकट्रैकर हिंदी

कभी नहीं सोचा था कि विश्व कप में मेरा सफर पहले मैच के साथ ही खत्म हो जाएगा: Ravichandran Ashwin

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया था।

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter)
Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter)

भारत में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 हाल में ही खत्म हो चुका है। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 19 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

तो वीं इस टीम में साल 2011 में वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे सीनियर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को भी 15 सदस्यीय टीम में मौका मिला। वर्ल्ड कप के शुरू होने से ठीक पहले उन्हें चोटिल अक्षर पटेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था।

हालांकि, पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, जो चेन्नई में भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच था। लेकिन इसके बाद वह फाइनल तक हर एक मैच से दूर रहे थे। दूसरी ओर, अब इस बात को लेकर अश्विन ने बड़ा बयान दिया है।

Ravichandran Ashwin ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए एक वीडियो में रविचंद्रन अश्विन ने कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि विश्व कप में मेरा सफर पहले मैच के साथ ही खत्म हो जाएगा। तो वहीं आपको वर्ल्ड कप में अश्विन के प्रदर्शन के बारे में बताएं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले एकमात्र मैच में उन्होंने 10 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: लखनऊ सुपर जायट्स से अलग हुए Gautam Gambhir, KRR में हुए शामिल

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?