बड़े खिलाड़ियों के शोर में कुशल मेंडिस ने यह कारनामा कहीं खो गया, देखिए आंकड़े - क्रिकट्रैकर हिंदी

बड़े खिलाड़ियों के शोर में कुशल मेंडिस ने यह कारनामा कहीं खो गया, देखिए आंकड़े

जब भी वर्तमान में विश्व के बेहतरीन क्रिकेटर की बात होती है तो विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन या फिर जो रूट के ही चर्चे होते हैं। इनके शोर में कुशल मेंडिस का नाम ही नहीं सुनाई देता है। मेंडिस ने लगातार रन बनाए हैं और एक अलग मुकाम हासिल किया है।

मेंडिस ने हाल ही में ऐसा कीर्तिमान बना दिया है कि अब उनके नाम पर भी चर्चा होने लगेगी। यह श्रीलंकन बल्लेबाज चुपके-चुपके रन बनाता गया और जब 2018 के अंत में देखा गया तो मेंडिस ने भी रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था।

क्या आपको पता है कि कुशल मेंडिस ने 2018 में टेस्ट में एक हजार रन पूरे कर लिए हैं और वे ऐसा करने वाले मात्र दूसरे खिलाड़ी हैं। मेंडिस ने इस साल 1023 रन बनाए हैं। उनसे आगे भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली ने इस साल सबसे ज्यादा 1322 रन बनाए हैं। कुशल मेंडिस ने कुशलतापूर्वक बल्लेबाजी की है और एक सम्मान हासिल किया है।

इस बल्लेबाज़ की अधिक चर्चा नहीं हो रहे है, लेकिन जब हम साल 2018 में टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की फेहरिस्त देखेंगे तो मेंडिस वहां मौजूद हैं।

close whatsapp