भारत को Asia Cup में हराने के लिए बाबर आजम का खास प्लान, कहा- इस टूर्नामेंट से पहले मुझे... - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत को Asia Cup में हराने के लिए बाबर आजम का खास प्लान, कहा- इस टूर्नामेंट से पहले मुझे…

बाबर आजम ने कहा कि मैं इन आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए ध्यान केंद्रित करने की पूरी कोशिश करूंगा।

Babar Azam (Photo Source: Twitter)
Babar Azam (Photo Source: Twitter)

भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है, जिसको लेकर ICC ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। बता दें 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज होगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले यह मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाना था। वहीं इससे पहले भारत और पाकिस्तान एशिया कप में एक-दूसरे से भिड़ेंगे, जो सितंबर में खेला जाएगा।

हालांकि, इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि एशिया कप से पहले लंका प्रीमियर लीग में खेलना फायदेमंद रहेगा। इसके साथ ही उनका कहना है कि आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए हम जमकर तैयारी करेंगे और अच्छे स्पिनर्स का सामना करने की कोशिश होगी।

यह मेरी पहली लीग है और मैं सभी मैच खेलने के लिए काफी उत्सुक हूं- बाबर आजम

बता दें बाबर आजम ने कहा कि, यह मेरी पहली लीग है और मैं सभी मैच खेलने के लिए काफी उत्सुक हूं। मैं बस कुछ दिन पहले ही टीम में शामिल हुआ हूं और अपने साथियों से मिलने के बाद मुझे बहुत खुशी हुई। हमारे पास एक युवा टीम है और हर कोई अपना बेस्ट देने के लिए उत्सुक है। उम्मीद है हम फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मेरा माइंडसेट हमेशा पॉजिटिव है। मैं कोलंबो स्ट्राइकर्स को अपना 100% दूंगा। हमारे पास खिलाड़ियों की एक अच्छी सीरीज है, टीम में सीनियर और जूनियर का अच्छा कॉम्बिनेशन है। डिकवेला और मैं एक साथ बहुत क्रिकेट खेलते हैं और एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते भी हैं। मुझे लगता है कि टीम में से 4-5 खिलाड़ी श्रीलंका के लिए खेलेंगे, यह हमारे लिए अच्छा है। उनकी टीम के लिए अच्छा है और युवाओं के लिए अनुभवी सीनियर खिलाड़ियों से नई चीजें सीखने के लिए अच्छा है। जब आप सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करते हैं तो आप पॉजिटिव विचार रखते हैं।

बाबर आजम ने कहा कि, जब भी आप अलग-अलग लीग खेलते हैं, तो अलग-अलग परिस्थितियों में आप बहुत कुछ सीखते हैं। मैं अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करता हूं। एशिया के अलग-अलग गेंदबाजों का सामना करते हुए मैं अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को ढालता हूं क्योंकि हमें एशिया में काफी क्रिकेट खेलनी है। हमें एशिया कप, अफगानिस्तान सीरीज और विश्व कप में भी खेलना है। मैं इन आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए ध्यान केंद्रित करने, परिस्थितियों के अनुकूल ढलने और अच्छे स्पिनर्स का सामना करने की पूरी कोशिश करूंगा।

यहां पढ़ें: Rohit Sharma ने अपने करियर के सबसे यादगार पलों को फैंस के साथ किया शेयर

close whatsapp