जून 7- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - जून 7, 2023 4:25 अपराह्न

1. WTC 2023 की खिताबी जीत का बिगुल बज चूका है, द ओवल में गेंदबाजी करने पहले उतरा भारत
WTC 2023 फाइनल में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की प्लेइंग इस प्रकार है: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी। ऑस्ट्रेलिया XI: उस्मान ख्वाजा, डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड।
2. टेस्ट रिटायरमेंट से बाहर आने के बाद एशेज 2023 में एक्शन में नजर आएंगे मोईन अली
इंग्लैंड के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट वापस ले लिया है। उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम प्रबंधन की टेस्ट क्रिकेट में वापसी की प्रार्थना को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज 2023 के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए मोईन अली को अपनी टीम में शामिल किया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
3. तेल प्रदर्शनकारियों की धमकी से परेशान होकर ICC ने WTC 2023 Final के लिए केनिंग्टन ओवल में दो पिचों को तैयार किया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द ओवल में खेले जा रहे WTC 2023 फाइनल के लिए दो पिचें तैयार की है। ICC ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि हाल ही में तेल प्रदर्शनकारियों ने इस बात की धमकी दी थी कि फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान में तोड़फोड़ करेंगे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
4. भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पीड़ितों को दिया ट्रिब्यूट
WTC 2023 फाइनल में टॉस के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के खिलाड़ी काले रंग की अपने बांह पर पट्टी बांधकर मैदान में उतरे, और घोषणा की गई कि वे 1 मिनट का मौन रखकर उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देंगे, जिन्होंने उड़ीसा के बालासोर में ट्रिपल ट्रेन हादसे में अपनी जान गंवाई है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. ICC फाइनल में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले पांचवें भारतीय बने रोहित शर्मा
रोहित शर्मा आईसीसी इवेंट के फाइनल में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बने। रोहित शर्मा से पहले कपिल देव, सौरभ गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ICC फाइनल में टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. ‘आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए Luck की जरूरत होती है..’: सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर ने कहा भारतीय खिलाड़ियों के पास दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने का अनुभव और क्षमता हैं, लेकिन उन्हें आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए किस्मत की जरूरत है। टीम इंडिया इस समय WTC 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है, ऐसे में गावस्कर का बयान उन्हें निराश कर सकता है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. भारतीय खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा को किया एक शब्द में बयां
ICC ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां कुछ भारतीय खिलाड़ी अपने कप्तान रोहित शर्मा को एक शब्द में वर्णित करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली नजर नहीं आए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. क्या रोहित शर्मा-शुभमन गिल WTC 2023 Final में मिचेल स्टार्क के सामने टिक पाएंगे?
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के बाएं-हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 के फाइनल में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और शुभमन गिल के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
9. सचिन तेंदुलकर ने चेतेश्वर पुजारा और मार्नस लाबुशेन को लेकर बड़ा बयान दिया
सचिन तेंदुलकर ने कहा इस बार WTC Final में भारत के पास आत्मविश्वास होगा, क्योंकि यह पिच स्पिनरों के लिए बेहद मददगार साबित होने वाली है। तेंदुलकर ने आगे कहा काउंटी क्रिकेट का अनुभव चेतेश्वर पुजारा और मार्नस लाबुशेन के लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
10. पैट कमिंस और रोहित शर्मा ने WTC 2023 Final में अपने नाम की एक और उपलब्धि
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस, जो इस समय द ओवल में WTC 2023 फाइनल अपनी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं, दोनों ने टेस्ट क्रिकेट में एक-साथ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। WTC 2023 फाइनल रोहित शर्मा और पैट कमिंस दोनों का 50वां टेस्ट मैच है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)