लक्ष्मण शिवरामकृष्णन के अजीबो-गरीब ट्वीट पर भड़का फैंस का गुस्सा, कहा- उनको ब्लॉक करना बेहतर है - क्रिकट्रैकर हिंदी

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन के अजीबो-गरीब ट्वीट पर भड़का फैंस का गुस्सा, कहा- उनको ब्लॉक करना बेहतर है

यह पहली बार नहीं है जब लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने इस तरह का ट्वीट किया हो।

Laxman Sivaramakrishnan (Photo Source: Twitter)
Laxman Sivaramakrishnan (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भले अच्छी नहीं रही थी लेकिन बाद में उन्होंने जबरदस्त वापसी की। इस टीम ने 5 मैचों में 3 में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। वहीं चेन्नई अपना अगला मैच 21 अप्रैल यानि आज  सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।

इस टीम के मुख्य गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। बता दें उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए चोट लग गई थी। साथ ही मोईन अली को भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में फिट नहीं होने के कारण खेलने का मौका नहीं मिल सका था।

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन के अजीबो-गरीब ट्वीट पर ठनका फैंस का दिमाग 

फिलहाल दीपक चाहर की फिटनेस पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है और ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। वहीं हाल ही में भारत के पूर्व खिलाड़ी लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

जिसमें CSK के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने यह सवाल किया कि सनराइजर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा। इस ट्वीट के जवाब में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कहा कि दीपक चाहर। उनके इस ट्वीट को देखकर फैंस उनका मजाक बनाना शुरू कर दिए हैं।

https://twitter.com/LaxmanSivarama1/status/1649295704656052224?s=20

https://twitter.com/LaxmanSivarama1/status/1649271647227236352?s=20

 

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह का ट्वीट किया हो। उनके इस ट्वीट पर फैंस अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें उन्होंने इससे पहले भी उन्होंने हर्षा भोगले के एक ट्वीट पर चौंकाने वाला रिएक्शन दिया था। दरअसल कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ अच्छी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने पर हर्षा भोगले ने डेविड वॉर्नर की तारीफ की थी।

https://twitter.com/LaxmanSivarama1/status/1649298618594234368?s=20

वहीं इसपर कटाक्ष करते हुए लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने ट्वीट कर कहा था कि, साल्ट का स्ट्राइक रेट अद्भुत था। जबकि खेले गए मैच में वह सस्ते में निपट गए थे। वहीं एक फैंस ने ट्वीट कर  कहा कि, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन आपको ब्लॉक करना बेहतर है। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, आप कृपया मुझे ब्लॉक कर दे, नहीं तो मैं आपको ब्लॉक कर दूंगा। बता दें CSK की टीम ने लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में 9 वें पायदान से तीसरे पायदान पर पहुंच गई।

close whatsapp