रणजी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल वापसी के लिए तरसे, नेट्स पर निकाला गुस्सा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

रणजी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल वापसी के लिए तरसे, नेट्स पर निकाला गुस्सा!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का हुआ था ऐलान।

Mayank Agarwal (Image Credit- Instagram)
Mayank Agarwal (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है, लेकिन इस सीरीज में मयंक अग्रवाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है जो लाल गेंद के स्पेशल बल्लेबाज है। एक समय था जब मयंक के बिना टेस्ट टीम पूरी नहीं होती थी, लेकिन अचानक उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है।

टीम इंडिया से आखिरी मैच कब खेला था मयंक अग्रवाल ने?

बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने आज तक टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू नहीं किया है, वहीं उन्हें वनडे में भी बहुत कम मौके मिले है। इस बीच अग्रवाल को टीम इंडिया से खेले 1 साल हो गया है, जहां उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2022 मार्च में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

मयंक अग्रवाल को रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन का भी नहीं मिला फल!

*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का हुआ था ऐलान।
*लेकिन एक बार फिर से टीम में नहीं हुआ बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का चयन।
*इस साल रणजी ट्रॉफी में अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 990 रन बनाए है।
*लेकिन उसके बाद भी वो नहीं कर पा रहे हैं अब टीम इंडिया में वापसी।

मयंक अग्रवाल ने इंस्टा पर बल्लेबाजी करते हुए रील शेयर की थी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayank Agarwal (@mayankagarawal)

पीएम मोदी से भी मिला था ये बल्लेबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayank Agarwal (@mayankagarawal)

अग्रवाल को IPL में मिली नई टीम

दूसरी ओर IPL में मयंक को नई टीम मिल गई है, अब तक वो पंजाब टीम के कप्तान थे। लेकिन अब वो SRH से खेलते हुए नजर आएंगे, इस टीम ने मयंक को 8.25 करोड़ में खरीदा है।

close whatsapp