दिग्गज मराइस इरास्मस ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग करियर को कहा अलविदा - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिग्गज मराइस इरास्मस ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग करियर को कहा अलविदा

मराइस इरास्मस को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अंपायर में गिना जाता है।

Marais Erasmus
Marais Erasmus. (Photo Source: Getty Images)

दिग्गज अंपायर मराइस इरास्मस ने अपने 17 साल के लंबे अंपायरिंग करियर को अलविदा कह दिया है। बता दें, मराइस इरास्मस 10 मार्च से क्राइस्टचर्च में शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट में अंतिम बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंपायरिंग करते हुए नजर आएंगे। इन दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। दो मैच की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है।

मराइस इरास्मस को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अंपायर में गिना जाता है। ऐसे कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मैच है जिसमें मराइस इरास्मस ने अंपायरिंग की है। यही नहीं क्रिकेट फील्ड पर उनके फैसले ज्यादातर सही साबित हुए हैं। ऐसे कई कोच और खिलाड़ी है जो उन्हें काफी सम्मान देते है। यही नहीं एक अंपायर के रूप में भी मराइस इरास्मस की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

मराइस इरास्मस को 2010 में अंपायर की एलीट पैनल में शामिल किया गया था। यही नहीं मराइस इरास्मस ने प्रसिद्ध डेविड शेफर्ड ट्रॉफी आईसीसी अंपायर ऑफ़ द ईयर को तीन बार यानी 2016, 2017, 2021 को अपने नाम किया है।

मैंने काफी अच्छा समय बिताया है: मराइस इरास्मस

मराइस इरास्मस ने चार आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप, सात आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप, तीन आईसीसी महिला टी20 विश्व कप और दो आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अंपायरिंग की है। वो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 2019 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप फाइनल के साथ-साथ 2021 और 2022 में पिछले दो आईसीसी पुरुष टी 2022 विश्व कप फाइनल के लिए ऑन-फील्ड अंपायरों में से एक थे।

ICC क्रिकेट के मुताबिक अपने अंतिम टेस्ट से पहले मराइस इरास्मस ने कहा कि, ‘एलीट पैनल में मैंने काफी अच्छा समय बिताया और दुनियाभर में कई बेहतरीन मुकाबलों में मैंने अंपायरिंग की। काफी खुशी महसूस हो रही है कि मैंने अपना सबसे अच्छा समय तमाम लोगों के बीच में बिताया है। ऐसे कई लोग हैं जिनकी मुझे काफी याद आएगी लेकिन मैं अलग तरीके से इस खेल में अपना योगदान देता रहूंगा।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?