T20 World Cup 2024 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले 6 खिलाड़ियों की लिस्ट, देखें कौन खेल रहा पहला टूर्नामेंट?
टीम इंडिया 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मेगा टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेगी।
अद्यतन - Jun 3, 2024 2:27 pm

Debutants for India in T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत भारतीय समयानुसार 2 जून से हो चुकी है। टीम इंडिया 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मेगा टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेगी। इस टूर्नामेंट के लिए 20 टीमों ने भाग लिया है जिन्हें 5-5 करके 4 टीमों में बांटा गया है। टीम इंडिया वर्ल्ड कप के ग्रुप A में शामिल है।
टी20 वर्ल्ड कप के पिछले संस्करण में हार के बाद टीम इंडिया इस बार ट्रॉफी जीतने के लिए हर कोशिश कर रही है। इस बार टीम इंडिया में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, यह खिलाड़ी पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी खिलाड़ियों के नाम बताते हैं जो अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे।
T20 World Cup 2024 Debutants: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देखें-
1. युजवेंद्र चहल

देश के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनरों में से एक होने के बावजूद, युजवेंद्र चहल ने अभी तक टीम इंडिया के लिए अपना पहला टी20 विश्व कप मैच नहीं खेला है। उन्होंने 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप टीम में चहल का नाम था लेकिन उन्हें पूरे टूर्नामेंट एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। लेकिन शानदार आईपीएल सीजन के बाद उन्हें मौका मिला है और वह भारत की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।