लॉकी फर्ग्यूसन ने भारतीय सलामी बल्लेबाजों का विकेट झटका, न्यूजीलैंड को फिर से कराई मैच में वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

लॉकी फर्ग्यूसन ने भारतीय सलामी बल्लेबाजों का विकेट झटका, न्यूजीलैंड को फिर से कराई मैच में वापसी

भारत की ओर से इस मैच में वापसी किए मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

IND vs NZ (Pic Source-Twitter)
IND vs NZ (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अभी तक दोनों टीमों ने इस शानदार टूर्नामेंट में कुल चार-चार मैच खेले हैं और सभी में दोनों टीमों ने जीत दर्ज की है। फिलहाल इस मैच की बात की जाए तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 273 रन बनाए। टीम की ओर से डैरिल मिचेल ने 127 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 130 रनों की बेहतरीन पारी खेली। बता दें, डैरिल मिचेल ने यह पारी तब खेली जब न्यूजीलैंड ने अपने शुरुआती दो विकेट काफी जल्द गंवा दिए थे।

हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की है। रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनका विकेट लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने नाम किया। पावरप्ले में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ कड़ा प्रहार किया और भारतीय टीम को काफी अच्छी शुरुआत दी।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा के विकेट की बात की जाए तो भारतीय पारी का 12वां ओवर लेकर आए लॉकी फर्ग्यूसन ने अपनी पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधा स्टंप्स पर जा लगी। रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल ने 31 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाए। उनका विकेट भी लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने नाम किया। बड़ा शॉट खेलने की वजह से शुभमन गिल ने अपना विकेट गंवा दिया।

भारत को मुकाबला जीतने के लिए 274 रनों की जरूरत

डैरिल मिचेल के अलावा रचिन रवींद्र ने भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली और 87 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। विल यंग ने 17 रनों का योगदान दिया जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन बनाए।

भारत की ओर से इस मैच में वापसी किए मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?