दूसरी टीमों के ओपनर उनसे काफी बेहतर हैं- रिकी पोंटिंग ने दिया पृथ्वी शॉ को लेकर हैरान करने वाली प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

दूसरी टीमों के ओपनर उनसे काफी बेहतर हैं- रिकी पोंटिंग ने दिया पृथ्वी शॉ को लेकर हैरान करने वाली प्रतिक्रिया

पृथ्वी शॉ की जगह दिल्ली की टीम में फिल साल्ट को जगह मिली।

Ricky Ponting And Prithvi Shaw (Photo Source: Twitter)
Ricky Ponting And Prithvi Shaw (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16 वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह है इस टीम के खिलाड़ियों का खराब फॉर्म। दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ का भी बल्ला इस सीजन में नहीं चला है। हालांकि उनकी टीम और हेड कोच रिकी पोंटिंग को उनसे अच्छी पारी खेलने की उम्मीद थी लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है।

वहीं पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन पर रिकी पोंटिंग ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। ESPNcricinfo से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, अगर पॉइंट्स पर आएं तो उन्होंने इस सीजन 6 मैच खेले हैं और पिछले सीजन भी उन्होंने 6 या 7 खेले हैं, जो कुल 13 मैच हो गए हैं लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

दूसरी टीमों के पास पृथ्वी शॉ से बेहतर ओपनर हैं- रिकी पोंटिंग 

रिकी पोंटिंग ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, वहीं दूसरी टीमों के ओपनर पृथ्वी शॉ से काफी बेहतर हैं। मुझे लगता है इस सीजन में उन्होंने 6 मैच खेले हैं, जिसमें उनके 7 या 8 की औसत से 40 से अधिक रन थे। इसलिए अभी हमें इसकी आवश्यकता नहीं है। इसलिए उन्हें बाहर करना हमारे लिए यह कठिन निर्णय था। लेकिन उम्मीद है कि हम अगले मैच के लिए जिस टीम को उतारेंगे वह हमें मैच जीता सकती है।

बता दें इस सीजन पृथ्वी शॉ खराब फॉर्म में नजर आएं हैं। उनके खराब फॉर्म के कारण दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ी हुई है। वहीं पृथ्वी शॉ की जगह दिल्ली की टीम में फिल साल्ट को जगह मिली। हालांकि उनका भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

वहीं अगर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो दिल्ली ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें इस टीम को 5 मैच में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन पिछले दो मैच से दिल्ली की टीम ने वापसी की है और 2 मैच में लगातार जीत दर्ज की है। हालांकि पॉइंट्स टेबल में यह टीम अभी भी सबसे निचले स्थान पर है।

close whatsapp