PSL 2022 में कराची किंग्स के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कप्तान बाबर आजम ने फैंस से माफी मांगते हुए किया यह वादा
पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स को आखिरी मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा।
अद्यतन - Feb 21, 2022 4:57 pm

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 में कराची किंग्स बहुत अच्छे दौर से नहीं गुजरी है। बाबर आजम की अगुआई वाली टीम पूरी लीग में केवल एक ही मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही। कराची किंग्स ने लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 18 फरवरी को मैच जीता था। उसके बाद 20 फरवरी को बाबर की टीम को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। कराची किंग्स ने पूरी सीजन में कुल 10 मैच खेले जिसमें से टीम ने केवल एक ही मैच जीता है।
कराची किंग्स के कप्तान बाबर आजम ने टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली लेकिन उन परियों की बदौलत टीम मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पायी। कराची किंग्स के लिए यह सीजन काफी निराशाजनक रहा है। टीम के कप्तान बाबर आजम ने ट्वीटर पर टीम की विफलता स्वीकार किया है और उम्मीद जताई है कि अगली बार वह मजबूती से वापसी करेंगे।
“यह सीजन हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण था”- बाबर आजम
बाबर आजम ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ मैच के बाद किए अपने ट्वीट में लिखा कि यह सीजन उनकी टीम के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा। प्रसंशक टीम के प्रदर्शन से निराश होंगे। उन्होंने बताया कि टीम में काफी खिलाड़ी चोटिल थे। उन्होंने पूरी कोशिश की पर कामयाब नहीं हो पाए। इसके अलावा बाबर ने उम्मीद जताई है कि अगली बार उनकी टीम मजबूती से वापसी करेगी।
कराची किंग्स के कप्तान ने ट्वीटर पर अपने निराशाजनक प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए कहा कि “हमने अपना अंत नहीं रखा। PSL 2022 के इस पूरे अनुभव को प्रतिबिंबित करने, सीखने और सुधारने के लिए बहुत कुछ है। हम अगली बार मजबूती से वापसी करेंगे। साथ ही, सभी प्रशंसकों को उनके अपार समर्थन और विश्वास के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”
उन्होंने लीग के आखिरी मैच के बाद बातचीत में कहा, “यह हमारे लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण सीजन था। सभी प्रशंसक टीम के प्रदर्शन से निराश होंगे, लेकिन हमने बहुत कोशिश की।
We did not hold up our end. Lots to reflect, learn & improve from this entire experience of #PSL7. In sha Allah, we will come back stronger. Also, quite grateful to all the fans for their immense support and belief. #KarachiKings pic.twitter.com/EdOy9sVaAy
— Babar Azam (@babarazam258) February 20, 2022