IPL 2024: LSG ने अपने घर में CSK को अदब से हराया, कप्तान केएल राहुल ने खेली मैच विनिंग पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: LSG ने अपने घर में CSK को अदब से हराया, कप्तान केएल राहुल ने खेली मैच विनिंग पारी

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया।

LSG Beat CSK (Pic Source-X)
LSG Beat CSK (Pic Source-X)

आज यानी 19 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। मेजबान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 40 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 57* रनों की बहुमूल्य पारी खेली। जडेजा ने यह पारी तब खेली जब चेन्नई काफी खराब स्थिति में थी। रवींद्र जडेजा के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 36 रनों का योगदान दिया जबकि मोईन अली ने 30 रन बनाए।

विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ के खिलाफ 9 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28* रनों की विस्फोटक पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से क्रुणाल पांड्या ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट झटके जबकि रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मोहसिन खान और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की। कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डि कॉक ने पहले विकेट के लिए 15 ओवर में 134 रनों की साझेदारी की। क्विंटन डि कॉक ने चेन्नई के खिलाफ 43 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए जबकि कप्तान केएल राहुल ने 53 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 82 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इन दोनों ने चेन्नई के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

इन दोनों के अलावा निकोलस पूरन ने 12 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 23* रनों की आक्रामक पारी खेली जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 8* रनों का योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मुस्तफिजुर रहमान और Matheesha Pathirana ने 1-1 विकेट झटका।

https://twitter.com/Haemoglobin51/status/1781380326540886082

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?