'नीले रंग में अच्छे लग रहे हैं' LSG में शामिल होने के बाद Devdutt Padikkal की वीडियो आई सामने - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘नीले रंग में अच्छे लग रहे हैं’ LSG में शामिल होने के बाद Devdutt Padikkal की वीडियो आई सामने

लखनऊ ने देवदत्त को राजस्थान से ट्रेड किया है। 

Devdutt Padikkal (Image Credit- Twitter)
Devdutt Padikkal (Image Credit- Twitter)

आईपीएल के आगामी सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी फ्रेंचाइजियों को 26 दिसंबर तक अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है। तो वहीं इससे पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली या ट्रेडिंग भी खूब हो रही है।

तो वहीं इस कड़ी में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आवेश खान के बदले देवदत्त पडिक्कल को ट्रेड किया है। गौरतलब है कि आरसीबी के बाद साल 2022 के मेगा ऑक्शन में पडिक्कल को आईपीएल के पहली सीजन की विजेता टीम राजस्थान राॅयल्स ने खरीदा था।

तो वहीं साल 2022 और 2023 आईपीएल के दो सीजन में पडिक्कल ने राजस्थान राॅयल्स के लिए कुल 27 मैच खेले, जिसमें 3 अर्धशतक की मदद से कुल 637 रन बनाए। तो कुछ ऐसा ही प्रदर्शन पडिक्कल आईपीएल के आने वाले सीजन में एलएसजी के लिए करना चाहेंगे।

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ने के बाद देवदत्त पडिक्कल की एक वीडियो फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर की है। बता दें कि इस वीडियो के कैप्शन में फ्रेंचाइजी ने लिखा- ब्लू में काफी अच्चे लग रहे हो देव।

देखें फ्रेंचाइजी द्वारा शेयर यह वीडियो

तो वहीं वीडियो में देवदत्त पडिक्कल ने कहा- नमस्कार सभी को। सबसे पहले, मैं लखनऊ सुपर जायंट्स के मैनेजमेंट को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अपनी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया। मैं सच में केएल और उनकी लीडरशिप में खेलने के लिए उत्सुक हूं। मैंने हमेशा उनके साथ बल्लेबाजी करने का आनंद लिया है। मेरी जेएल (जस्टिन लैंगर) से भी बात हुई और वे एक अनुभवी कोच हैं और मैं उनसे बहुत कुछ सीखने की कोशिश कर रहा हूं।

ये भी पढ़ें- भारतीय तेज गेंदबाज Navdeep Saini ने रचाई शादी, देखें लेटेस्ट फोटोज

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?