'मैं उनका कोच नहीं हूं'- प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर गुस्से से लाल हुए बाबर आजम - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं उनका कोच नहीं हूं’- प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर गुस्से से लाल हुए बाबर आजम

इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ बाबर आजम ने 58 गेंदो में 75 रनों की शानदार पारी खेली।

Babar Azam (Photo Source: Twitter)

Babar Azam (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में एक से बढ़कर एक धमाकेदार मुकाबले खेले जा रहे हैं। 23 फरवरी को पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आज़म ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन फिर भी टीम को 6 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी।

पेशावर जाल्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आज़म के 58 गेंदो में 75 रनों की पारी के बदौलत बोर्ड पर 156 रन लगाए। वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रहमनुल्लाह गुरबाज के 62 रनों की पारी की मदद से 31 गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर ली। वहीं पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आज़म टीम की हार का गुस्सा पत्रकारों पर निकालते हुए नजर आए।

पत्रकार को बाबर आजम ने दिया करारा जवाब

इस्लामाबाद यूनाइटेड से हार के बाद बाबर आजम पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने थे। जिसमें एक पत्रकार ने बाबर आजम के पिछले फ्रेंचाइजी कराची किंग्स के फॉर्म को लेकर सवाल पूछ लिया। जिसका जवाब देते हुए बाबर आजम ने पत्रकार का मुंह बंद कर दिया। बाबर आज़म ने कहा, मैं उनका (कराची किंग्स) कोच नहीं हूं। आप मुझसे पूछ रहे हैं। अभी आज के मैच की बात करते हैं।

यहां देखें वीडियो-

आपको बता दें बाबर आज़म ने 6 साल तक कराची किंग्स का प्रतिनिधित्व किया है। साल 2020 में जब कराची किंग्स विजेता बनी थी तब बाबर प्लेयर ऑफ द सीजन भी चुने गए थे। इसी के साथ बाबर आजम दो बार कराची किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए टूर्नामेंट के लीडिंग रन स्कोरर रहे हैं।

इस कारण बाबर को छोड़ना पड़ा था कराची किंग्स का साथ

बाबर आज़म पाकिस्तान सुपर लीग के पिछले सीजन में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे थे। लेकिन टीम निराशाजनक प्रदर्शन के चलते पाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर थी। टीम ग्रुप स्टेज के 10 मुकाबलो में से केवल एक ही मैच जीत पाई थी। जिसके बाद बाबर आजम की काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद बाबर आजम पेशावर जाल्मी के साथ जुड़ गए। पेशावर जाल्मी का नेतृत्व करते हुए बाबर आज़म टीम को अब तक 3 में से 2 मुकाबले जीतवा चुके हैं।

close whatsapp