Makhaya Ntini ने Ravichandran Ashwin के साथ मिलाए सुर, गाया "कभी-कभी मेरे दिल" में गाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

Makhaya Ntini ने Ravichandran Ashwin के साथ मिलाए सुर, गाया “कभी-कभी मेरे दिल” में गाना

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं मखाया

Makhaya Ntini and Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)
Makhaya Ntini and Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी (Makhaya Ntini) की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें वह बाॅलीवुड का क्लासिक गाना “कभी-कभी मेरे दिन में ख्याल आता है” गाते हुए नजर आ रहे हैं।

तो वहीं इस वीडियो में एंटिनी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम अनुभवी स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) भी नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एंटिनी और अश्विन एक साथ खेल चुके हैं।

तो वहीं वायरल वीडियो के अनुसार जब अश्विन मखाया एंटिनी को कहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स फैंस के लिए कुछ कहिए तो एंटिनी कुछ कहते हैं, जिसें आप नीचे दी हुई वीडियो में देख सकते हैं।

देखें इंटरनेट पर वायरल मखाया एंटिनी की ये वीडियो

गौरतलब है कि हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम का साउथ अफ्रीका दौरा समाप्त हुआ है। तो वहीं इस दौरे पर शामिल टेस्ट सीरीज में अश्विन भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। भारत ने केप टाउन टेस्ट मैच में जीत हासिल कर टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर करने में सफलता हासिल की थी।

मखाया एंटिनी के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, आपको मखाया एंटिनी के क्रिकेट करियर के बारे में बताएं तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट, 173 वनडे और 10 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 390 टेस्ट, 266 वनडे और 6 टी20 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा 9 आईपीएल मैचों में उन्होंने 7 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें- Ranji Trophy 2024: जारी सीजन में हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने दोहरा शतक लगाकर लूटी महफिल

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?