AUS vs WI: केजोर्न ओटले ने तोहफे के रूप में ऑस्ट्रेलिया को दिया अपना विकेट, पूर्व खिलाड़ी ने लगाई युवा बल्लेबाज को जमकर फटकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs WI: केजोर्न ओटले ने तोहफे के रूप में ऑस्ट्रेलिया को दिया अपना विकेट, पूर्व खिलाड़ी ने लगाई युवा बल्लेबाज को जमकर फटकार

तीसरे वनडे मैच में केजोर्न ओटले अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 7 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाकर आउट हो गए।

MELBOURNE, AUSTRALIA – DECEMBER 30: Mark Waugh looks on during day five of the Third Test match in the series between Australia and India at Melbourne Cricket Ground on December 30, 2018 in Melbourne, Australia. (Photo by Scott Barbour – CA/Cricket Australia/Getty Images)

6 फरवरी को मानुका ओवल कैनबरा में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया और तीन मैच की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। इस वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के युवा सलामी बल्लेबाज केजोर्न ओटले के आउट होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें, तीसरे वनडे मैच में केजोर्न ओटले अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 7 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट Xavier Bartlett ने अपने नाम किया।

केजोर्न ओटले तीसरे ओवर में Xavier Bartlett की एक गेंद पर कड़ा प्रहार करना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले को लगकर सीधे बल्लेबाज के पैड पर जा लगी। मेजबान ने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। केजोर्न ओटले ने सबसे बड़ी गलती यह की कि उन्होंने डीआरएस की मांग नहीं की और वो बिना कुछ बोले वापस पवेलियन लौट गए।

उस समय कमेंट्री कर रहे मार्क वॉ ने ऑन एयर कहा कि, ‘गेंद उनके बल्ले से लगी है! क्या बेवकूफी है। दो आवाज आई थी और वो कर क्या रहे है? यह बिल्कुल भी सही नहीं है। इसी सोच की वजह से बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इसको सही तरीके से ढूंढने की जरूरत है।’

ऑस्ट्रेलिया ने जीती वनडे सीरीज

तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर मात्र 86 रन बनाए। टीम की ओर से Alick Athanaze ने 60 गेंदों में दो चौकों की मदद से 32 रन बनाए जबकि रोस्टन चेज ने 12 रनों का योगदान दिया। Keacy Carty ने 10 रन बनाए। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। मेजबान की ओर से Jake Fraser-McGurk ने 18 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 41 रन बनाए जबकि जोश इंग्लिस ने 35* रनों का योगदान दिया। इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है और अब 9 फरवरी से दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?