Champions Trophy 2025: मैदान पर फूट-फूटकर रोने लगे थे मैट हेनरी, फाइनल मैच ना खेलने का था गम | CricTracker Hindi

Champions Trophy 2025: मैदान पर फूट-फूटकर रोने लगे थे मैट हेनरी, फाइनल मैच ना खेलने का था गम

मैट हेनरी चोट के कारण नहीं खेल पाए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल।

Matt Henry (Pic Source-X)
Matt Henry (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है, जहां इस मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी। इस दौरान टीम काफी बड़ा टारगेट सेट नहीं कर पाई, वहीं अब न्यूजीलैंड टीम के एक खिलाड़ी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उसके वायरल होने के पीछे का कारण जानकर आप भी उदास हो जाएंगे।

न्यूजीलैंड की तरफ से किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?

दूसरी ओर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए हैं, इस दौरान टीम प्रमुख बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे। लेकिन माइकल ब्रेसवेल ने 22 गज पर थोड़ी कमाल की बल्लेबाजी की, उन्होंने अर्धशतक लगाते हुए 53 रन बनाए और नाबाद लौटे। वहीं रचिन रविंद्र सहित केन विलियमसन को इस बड़े मैच में कुलदीप यादव ने आउट किया था।

मैट हेनरी का ये वीडियो आपको इमोशनल कर देगा

*कीवी गेंदबाज मैट हेनरी चोट के कारण नहीं खेल पाए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल।
*वहीं मैच से पहले हुआ था उनका फिटनेस टेस्ट, लेकिन उस टेस्ट को वो पास नहीं कर पाए।
*जिसके बाद मैदान पर ही इमोशनल हो गए हेनरी, उनके रोने वाला वीडियो हुआ तेजी से वायरल।
*इस दौरान कोच और साथी खिलाड़ी मैट हेनरी को चुप करवाने में लगे हुए थे।

आप भी देखो मैट हेनरी का वायरल हुआ वीडियो

रोहित शर्मा का ये वीडियो हुआ था काफी ज्यादा ही वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

स्पिन गेंदबाजों ने किया दुबई में बड़ा खेल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में टीम इंडिया की तरफ से स्पिन गेंदबाजों ने खेल कर दिया, जहां फिरकी के आगे कीवी बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए। इस दौरान जडेजा के अलावा वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दमदार गेंदबाजी की, लेकिन शमी के अलावा हार्दिक इस मैच में अपनी गेंदबाजी से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। वैसे दुबई में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों ने विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था इस टूर्नामेंट में, जिसे देखते हुए फाइनल मैच में ज्यादा स्पिन गेंदबाजों को मौके मिले हैं और प्रमुख तेज गेंदबाज के तौर पर सिर्फ शमी खेले हैं जिन्हें 1 विकेट मिला है।

close whatsapp