IPL 2024: तो क्या इस बार विराट कोहली अपने 2016 सीजन के प्रदर्शन को भी पछाड़ देंगे? जाने क्या कहा मैथ्यू हेडन ने - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: तो क्या इस बार विराट कोहली अपने 2016 सीजन के प्रदर्शन को भी पछाड़ देंगे? जाने क्या कहा मैथ्यू हेडन ने

मैथ्यू हेडन के मुताबिक विराट कोहली का प्रदर्शन 2016 सीजन से भी बेहतर हो सकता है।

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ की शुरुआत 21 मई से हो रही है और इसके शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मैथ्यू हेडन के मुताबिक विराट कोहली का प्रदर्शन 2016 सीजन से भी बेहतर हो सकता है।

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में विराट कोहली ने 16 मैच में 973 रन बनाए थे जिसमें चार शतक शामिल है। उनके इसी प्रदर्शन की वजह से आरसीबी ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि विराट कोहली के अंदर अभी भी रन बनाने की भूख है और वो 2024 सीजन में 2016 संस्करण से भी ज्यादा रन बना सकते हैं।

मैथ्यू हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘इस समय जिस फॉर्म में विराट कोहली है उसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि वो 2016 सीजन के अपने प्रदर्शन को भी पछाड़ सकते हैं। उन्होंने अभी तक इस सीजन में काफी अच्छा क्रिकेट खेला है। कोहली इस खेल से काफी प्यार करते हैं और हमेशा ही अपना शत प्रतिशत देते हैं। जब भी कोहली मैदान के अंदर होते हैं तब उन्हें शानदार क्रिकेट खेलते हुए देखा जाता है।’

विराट कोहली क्रिकेट को लेकर काफी गंभीर है: मैथ्यू हेडन

मैथ्यू हेडन ने आगे कहा कि, ‘विराट कोहली क्रिकेट को लेकर हमेशा ही काफी गंभीर रहते हैं और यह देखकर दर्शक भी काफी खुश होते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भी ऐसे कुछ पल देखने को मिले जहां विराट कोहली फैंस को शांत रहने को कह रहे थे।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफाई कर लिया है और अब उन्हें एलिमिनेटर मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 मई को खेलना है। इस मैच में भी विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे। देखना यह है कि उनका प्रदर्शन आगामी मैच में कैसा होता है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?