VIDEO: द हंड्रेड में London Spirit बनाम Oval Invincibles मैच में मैथ्यू वेड ने सुपरमैन बनकर रोकी बाउंड्री, वायरल हुई वीडियो
Oval Invincibles ने मैच को तीन विकेट से किया अपने नाम
अद्यतन - अगस्त 3, 2023 6:21 अपराह्न

इंग्लैंड के द हंड्रेड मेन्स टूर्नामेंट 2023 में कल 2 अगस्त को लंदन स्पिरिट (London Spirit) और ओवल इंविन्सिबल (Oval Invincibles) के बीच टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला खेला गया। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने जबरदस्त फील्डिंग करते हुए बाउंड्री लाइन पर एक सिक्स रोका है, जिसकी वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
बता दें कि यह घटना ओवल इंविन्सिबल की पारी के 94वीं गेंद के दौरान देखने को मिली, जब वे लंदन स्पिरिट से मिले 132 रनों का टारगेट का पीछा कर रहे होते हैं। गेंदबाज जाॅर्डन थाॅमसन की गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद बल्लेबाज गस एटकिंसन डीप Square Leg पर एक फ्लिक शाॅट खेलते हैं, लेकिन इस समय मैथ्यू वेड सुपरमैन बनकर एक बड़ी छलांग बाउंड्री लाइन पर लगाते हैं और सिक्स को रोक लेते हैं। तो वहीं वेड द्वारा की गई इस फील्डिंग को देखकर मैदान पर मौजूद हर कोई शख्स दांतो तले उंगलियां दबा लेता है।
देखें मैथ्यू वेड द्वारा की गई शानदार फील्डिंग की वीडियो क्लिप
We can watch that a 'Hundred' times and it'll still be breathtaking. 😲#TheHundred #StreamingLiveOnFanCode pic.twitter.com/HV4MDSoUcl
— FanCode (@FanCode) August 3, 2023
लंदन स्पिरिट बनाम ओवल इंविन्सिबल, मैच का हाल:
बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लंदन स्पिरिट ने निर्धारित 100 गेंदों में 131 रनों के स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। टीम की ओर से डेनियल लाॅरेंस ने 24, एडम राॅसिंगटन ने 39 और मैथ्यू वेड ने 37 रनों की पारी खेली।
दूसरी ओर लंदन स्पिरिट से मिले इस टारगेट को ओवल इंविन्सिबल ने 99 गेंदों में 7 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। इंविन्सिबल की ओर से मैच में ऑलराउंडर सैम करन ने 34 रनों की पारी खेली, तो जाॅर्डन काॅक्स ने 22 और कप्तान सैम बिलिंग्स ने 25 रनों की पारी खेली। तो वहीं मैच में सुनील नारायण (13 रन, 2 विकेट) को गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।