‘शायद यह मेरा समय नहीं है’- टी-20 और टेस्ट टीम में अपनी वापसी को लेकर बोले शिखर धवन
ईमानदारी से कहूं तो मुझे किसी तरह की कोई भी निराशा महसूस नहीं होती है- शिखर धवन
अद्यतन - Aug 6, 2022 6:25 pm

स्टार भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन वर्तमान में भारत के वनडे सेटअप का एक अभिन्न हिस्सा हैं। हालांकि उन्हें टेस्ट या T20I टीम से बाहर हुए एक साल से अधिक का समय हो गया है। दो फॉर्मेट से लगातार नजरअंदाज होने के बारे में बोलते हुए, धवन ने कहा कि वह इससे निराश नहीं हैं। उन्होंने माना कि शायद यह उनका समय नहीं हो सकता है।
धवन ने कहा कि वह अपने मौजूदा प्रदर्शन से संतुष्ट हैं और मैदान पर सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह एक अच्छी जगह पर हैं और जब उनका नाम टीम में नहीं आता है तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। धवन ने अपना आखिरी T20I जुलाई 2021 में और अपना आखिरी टेस्ट मैच सितंबर 2018 में खेला था।
टी-20 और टेस्ट टीम में अपनी वापसी को लेकर बोले शिखर धवन
स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए धवन ने कहा कि, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस तरह की कोई निराशा नहीं है। मुझे लगता है कि हर चीज का एक समय होता है, और शायद यह मेरा समय नहीं है। हो सकता है कि मुझमें किसी ऐसी चीज की कमी हो जिसे मैं बहुत अच्छी तरह से नहीं कर पाया। हालांकि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और यही मायने रखता है।”
धवन ने आगे कहा कि, “तब तक मैं बहुत खुश हूं और संतुष्ट तो यही एक चीज है जिसकी मुझे सबसे ज्यादा चिंता रहती है। ऐसा नहीं है कि अगर जो मेरा नाम टीम में नहीं आता तो मेरे उपर इस बात का फर्क पड़ता है या ऐसा कुछ होगा। मैं बहुत ही अच्छा महसूस कर रहा हूं और इस वक्त अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा हूं। धवन इंग्लैंड के साथ-साथ वेस्टइंडीज के भारत दौरे के दौरान एकदिवसीय टीम का हिस्सा थे।
अंत में उन्होंने कहा कि, “अगर जो मुझे मौका दिया जाता है तो क्यों नहीं खेलूंगा, जब मैंने आइपीएल में खेला तो वहीं पर अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन देने की कोशिश की और अगर जो मैं अच्छा करता हूं तो हो सकता है मुझे मौका मिले। मेरा काम प्रदर्शन करना है इसके आगे बाकी सबकुछ चयनकर्ताओं के हाथ में है कि उनकी सोच क्या है और वो क्या देखकर चल रहे हैं।”