रवि शास्त्री ने खुलासा किया कैसे उनके सुझाव के कारण एमएस धोनी को 2007 में मिली थी भारत की कप्तानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

रवि शास्त्री ने खुलासा किया कैसे उनके सुझाव के कारण एमएस धोनी को 2007 में मिली थी भारत की कप्तानी

एमएस धोनी इस समय जारी आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नेतृत्व कर रहे हैं।

Ravi Shastri and MS Dhoni. (Image Source: JioCinema/BCCI-IPL)
Ravi Shastri and MS Dhoni. (Image Source: JioCinema/BCCI-IPL)

भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता, तो वह महान कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी में खेलना पसंद करते। पूर्व ऑलराउंडर ने कहा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलना मजेदार होता।

रवि शास्त्री ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने और पूर्व मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने एमएस धोनी की लीडरशिप क्षमता पहले ही भांप ली थी और फिर उन्हें टीम की कमान सौंपी गई थी। आपको बता दें, भारत के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज इस समय जारी आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नेतृत्व कर रहे हैं, और CSK प्लेऑफ में जगह बनाने के केवल एक जीत दूर है।

धोनी की कप्तानी में खेलने में मजा आएगा: रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा जब एक फैन ने पूछा वह किस कप्तान के नेतृत्व में आईपीएल में खेलना चाहेंगे: “धोनी की कप्तानी में खेलने में मजा आएगा। एक कप्तान के रूप में उनका रिकॉर्ड आपको उनकी कप्तानी में खेलने के लिए मजबूर करता है।” टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच साल 2007 में एक प्रबंधक के रूप में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे, इसलिए उन्हें पता है कि कैसे महान विकेटकीपर-बल्लेबाज को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई थी।

रवि शास्त्री ने उस समय को याद करते हुए बताया: “कूलनेस एक अलग चीज है, लेकिन जिस तरह से धोनी खेल को पढ़ता और समझता है, वह शानदार है। मुझे याद है जब मैं 2007 में टीम का मैनेजर था और दिलीप वेंगसरकर मुख्य चयनकर्ता थे। ईडन गार्डन में एक प्रैक्टिस सेशन के दौरान राहुल द्रविड़ घायल हो गए थे, और हम बातें कर ही रहे थे कि एमएस धोनी का नाम कप्तानी के लिए सामने आया। उन्होंने मुझसे पूछा और मैंने कहा, ‘इस आदमी में लीडरशिप क्वालिटी है’।

मैंने सोचने में बिलकुल समय नहीं लिया और धोनी का नाम ले लिया और दिलीप का भी यही मत था। दिलीप उस समय एक आइडियल चयनकर्ता थे और उन्होंने महसूस किया था कि धोनी में लीडरशिप क्षमता है। इसलिए दिलीप वेंगसरकर जो देख रहे थे, वह सिर्फ कूलनेस नहीं बल्कि खेल को पढ़ने की क्षमता, स्मार्ट, व्यक्तित्व, चरित्र … ये सभी चीजें भी भांप ली थी, क्योंकि जब आप एक अच्छे कप्तान की तलाश कर रहे होते हैं, तो ये सब चीजें बहुत काम आती हैं।”

close whatsapp