MS Dhoni

“ये काम मेरे बस का नहीं है, मुझसे नहीं हो पाएगा”- आखिर क्यों MS Dhoni ने दिया ऐसा बयान

पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।

MS and Sakshi Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS and Sakshi Dhoni (Image Credit- Twitter)

एमएस धोनी भारत और आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। माही को देखने के लिए फैंस को एक साल आईपीएल का इंतजार करतें हैं क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वो अब आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी उन खिलाड़ियों में से हैं जो सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं।

इस बीच हाल ही में एमएस धोनी से सवाल किया गया कि वह अपना यूट्यूब चैनल क्यों नहीं खोल लेते। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘अभी मैं इस बारे में बात कर ही रहा था कि किसी ने मुझसे यही पूछ लिया। मेरे से ना हो पाएगा, क्योंकि यह बहुत कठिन है। ऐसा नहीं है कि, मैं कैमरे के प्रति जागरूक हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता। यह स्वाभिक रूप में मेरे अंदर नहीं है।

मैं आमने-सामने की बातचीत से खुश हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से एक तरह का आदमी हूं। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि मैं यूट्यूब चैनल चला पाऊंगा। साथ ही, मैं थोड़ा मूडी हूं। मैं 3-4 वीडियो पोस्ट कर सकता हूं फिर इंस्टाग्राम की तरह एक साल के लिए गायब हो जाउंगा। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

IPL 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे एमएस धोनी

भले ही धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। 42 वर्षीय खिलाड़ी अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं और प्रशंसक उन्हें 2024 संस्करण में वापस एक्शन में देखने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि नीलामी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें रिटेन किया है।

रांची में जन्मे क्रिकेटर ने CSK को 2023 में अहमदाबाद में आयोजित फाइनल में गुजरात टाइटन्स (GT) पर जीत के साथ अपने रिकॉर्ड-बराबर पांचवें आईपीएल खिताब दिलाया। इसके बाद उनके बाएं घुटने की सर्जरी हुई और वह चोट से उबर गए हैं। हालांकि, धोनी ने कहा कि वह 2023 सीज़न के दौरान अपने प्रशंसकों से मिले समर्थन और प्यार के बदले में मैदान पर वापस आना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें: दिसंबर 6- आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp