SA20 2023: साइमन कैटिच-जैकब ओरम की हुई छुट्टी, MI Cape Town ने आगामी सीजन के लिए नए कोचिंग स्टाफ की घोषणा की - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA20 2023: साइमन कैटिच-जैकब ओरम की हुई छुट्टी, MI Cape Town ने आगामी सीजन के लिए नए कोचिंग स्टाफ की घोषणा की

MI Cape Town को आज 27 सितंबर को होने वाली नीलामी में कम से कम चार स्लॉट भरने हैं।

MI Cape Town. (Image Source: Twitter/SA20)
MI Cape Town. (Image Source: Twitter/SA20)

एमआई केप टाउन (MI Cape Town) ने 27 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका की घरेलू फ्रेंचाइजी लीग SA20 के आगामी दूसरे सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में दो नए दिग्गजों की एंट्री की घोषणा की है।

दरअसल, एमआई केप टाउन (MI Cape Town) ने आगामी SA20 2024 के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर रॉबिन पीटरसन को अपना मुख्य कोच और श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

Lasith Malinga की फिर हुई मुंबई इंडियंस में वापसी

रॉबिन पीटरसन ने एमआई केप टाउन (MI Cape Town) के मुख्य कोच के रूप में साइमन कैटिच को रिप्लेस किया है, जबकि लसिथ मलिंगा ने न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जैकब ओरम की जगह ली है। आपको बता दें, रॉबिन पीटरसन और लसिथ मलिंगा ने इस साल की शुरुआत में यूएसए के मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के पहले सीजन में एमआई न्यूयॉर्क के लिए क्रमशः मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच के रूप में एक-साथ काम किया है, और फ्रेंचाइजी को खिताब दिलाया है।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

MLC में पीटरसन और मलिंगा की जोड़ी की सफलता के बाद मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने इस जोड़ी को SA20 में भी आजमाने का फैसला किया है, क्योंकि एमआई केप टाउन (MI Cape Town) ने इस लीग के पहले सीजन में दस में से केवल तीन मैच जीते थे, और अंकतालिका में सबसे नीचे रही थी। इस दौरान पीटरसन एमआई केप टाउन (MI Cape Town) के महाप्रबंधक थे।

MI Cape Town ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया

इस बीच, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज हाशिम अमला एमआई केप टाउन (MI Cape Town) के बल्लेबाजी कोच बने रहेंगे, और फिलहाल राशिद खान की कप्तानी भी सुरक्षित है। राशिद उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें एमआई केप टाउन (MI Cape Town) ने SA20 2024 के लिए नीलामी से पहले रिटेन किया है।

एमआई केप टाउन (MI Cape Town) द्वारा रिटेन किए गए अन्य तीन खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा, युवा बल्लेबाजी सनसनी डेवाल्ड ब्रेविस और इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन है। एमआई फ्रेंचाइजी को आज 27 सितंबर को होने वाली नीलामी में कम से कम चार स्लॉट भरने हैं।

close whatsapp
5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं? चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही 4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए