नेट्स में दिखा रोहित शर्मा का हिटमैन वाला अवतार, गेंद को पहुंचाया मैदान के बाहर!
मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा का नया वीडियो किया शेयर।
अद्यतन - Mar 30, 2023 4:20 pm

IPL में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम यानी की मुंबई इंडियंस लीग की सबसे सफल टीम है, स्टार खिलाड़ियों से लबरेज टीम से फैन्स को काफी उम्मीदें होती हैं। लेकिन साल 2022 में टीम उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी, वहीं इस साल कप्तान रोहित टीम के फैन्स को निराश नहीं करना चाहते हैं और इसे लिए वो कड़ी मेहनत करन में लगे हैं।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर आई रिपोर्ट
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही है, जहां इन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा हर मैच नहीं खेलेंगे और उनकी जगह कई मुकाबलों में सूर्यकुमार कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। ये फैसला WTC फाइनल और वर्ल्ड कप के वर्कलोड के तहत लिया जा रहा है।
रोहित शर्मा तो मुंबई इंडियंस की जर्सी में दिखा रहे हैं रौद्र रूप!
*मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा का नया वीडियो किया शेयर।
*वीडियो में रोहित नेट्स में कमाल की बल्लेबाजी करते आ रहे हैं नजर।
*इस दौरान हिटमैन ने पहन रखी है कैप, लगा रहे हैं लंबे-लंबे छक्के।
*टीम के लिए बतौर ओपनर बल्लेबाज खेलते हैं IPL में भी हिटमैन।
मुंबई इंडियंस के इंस्टा पर शेयर किया गया है रोहित का ये वीडियो
जोफ्रा आर्चर होंगे टीम के लिए सबसे अहम गेंदबाज
जी हां, मुंबई टीम के लिए इस साल के IPL में स्पीड स्टार जोफ्रा आर्चर टीम के सबसे अहम गेंदबाज होंगे, साल 2022 में वो चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।