MI vs DC: रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ रचा इतिहास, विराट कोहली का यह रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

MI vs DC: रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ रचा इतिहास, विराट कोहली का यह रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अब तक 34 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 33 पारियों में1026 रन बनाए हैं।

Rohit Sharma (Photo Source: IPL/BCCI)

MI vs DC: आईपीएल 2024 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आए मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ एक रन से अपने अर्धशतक से चूक गए। हालांकि इस बीच रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल करने वाले रोहित शर्मा दूसरे खिलाड़ी हैं-

इस सीजन में अभी तक रोहित शर्मा के बल्ले से कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है। लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने 27 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 49 रन बनाए। इस पारी के साथ ही उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लिए हैं। आपको बता दें कई रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी 1000 रन बनाए हैं। वह विराट कोहली के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1000 पूरे किए हैं।

रोहित ने आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ 1026 रन बनाए हैं। इससे पहले सिर्फ विराट कोहली ने ही आईपीएल में दिल्ली की टीम के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए थे।  अब इस लिस्ट में रोहित भी शामिल हो गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉप रन स्कोरर-

  • विराट कोहली – 1030 रन
  • रोहित शर्मा – 1026 रन
  • अजिंक्य रहाणे – 857 रन
  • रॉबिन उथप्पा – 740 रन
  • एमएस धोनी – 709 रन

Rohit Sharma vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा के आंकड़े-

रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अब तक 34 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 33 पारियों में 32.56 की औसत और 131.14 की स्ट्राइक रेट से 1026 रन बनाए हैं। जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 247 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 29.48 की औसत से 6329 रन बनाए हैं। जिसमें 42 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है।

close whatsapp