WPL 2024: एक नजर डालिए MI-W vs GG-W मुकाबले के टॉप-10 मीम्स पर
टूर्नामेंट में यह मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत है।
अद्यतन - Feb 25, 2024 11:18 pm

WPL 2024 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया है। मुंबई ने हरमनप्रीत कौर (46*) और अमेलिया कर (31) की महत्वपूर्ण पारी की बदौलत 127 रनों के लक्ष्य को 19वें ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले अमेलिया कर और शबनीम इस्माइल की धारदार गेंदबाजी ने गुजरात जायंट्स को सिर्फ 126 रनों पर रोका। टूर्नामेंट में यह मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत है।
खराब शुरुआत के बाद मुंबई ने दर्ज की जीत
127 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 21 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (7) और हेली मैथ्यूज (7) पवेलियन लौट गई। इसके बाद अच्छी बल्लेबाजी कर रही नेट सिवर-ब्रंट (22) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गई।
हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत और अमेलिया कर ने मोर्चा संभाला और संभलकर खेलते हुए चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। लेकिन 31 रन के निजी स्कोर पर अमेलिया ली ताहूहू का शिकार बनी। वहीं अगले ओवर में तनुजा ने पूजा वस्त्राकर (1) को आउट कर मुंबई को पांचवां झटका दिया।
हालांकि, हरमनप्रीत कौर ने टीम को जीत के दहलीज पर पहुंचाया। उन्होंने नाबाद 46 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और एक सिक्स शामिल रहा।
शबनीम इस्माइल ने दिए शुरुआती झटके
इससे पहले गुजरात जायंट्स के शीर्ष क्रम को शबनीम इस्माइल की घातक का सामना करना पड़ा। उन्होंने पहले ही ओवर में वेदा को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इसके बाद अपने अगले ओवर में हरलीन देओल (8) को अपना दूसरा शिकार बनाया। कप्तान बेथ मूनी (24) के रूप में इस्माइल को तीसरा विकेट मिला।
अमेरिया कर ने बिछाया स्पिन का जाल
लेग स्पिनर ने लोअर मीडिल ऑर्डर को अपने स्पिन के जाल में फंसाया। 14वें ओवर में उन्होंने एश्ले गार्डनर (15) और स्नेह राणा (0) के रूप में दो बड़े विकेट निकाले। इसके बाद 20वें ओवर में अमेलिया ने तनुजा कंवर और ली तहूहू के विकेट हासिल किए। तनुजा ने गुजरात जायंट्स के लिए सबसे अधिक 28 रन बनाए।
कैथरीन ब्राइस 25 रन बनाकर नाबाद लौटी। इस तरह टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाए।
यहां देखें मुकाबले से टॉप-10 मीम्स
Mi women's: #TATAWPL2024 #MivsGG #TATAWPL #Gujratgiants pic.twitter.com/iYYQ1zwBfv
— Uday shetty(sanjana ka bhai) (@AbhishekDharw13) February 25, 2024
https://twitter.com/MrvlusRose/status/1761782876394459580
Gujrat giants team reminds me of the line from Moneyball#MIvsGG #WPL2024 pic.twitter.com/icSfl3z7vq
— Amit Dubey (@AmitHellboyz143) February 25, 2024
Captain Harmanpreet Kaur once again leading from the front.
2in2 for the girls ✨#MumbaiIndians | #WPL2024 pic.twitter.com/Hay5D2IEyO— ARYAN_OP™ (@ARYAN__OP) February 25, 2024
It's just something soul soothing to see 3 of the Australian captains lose their first matches…how rare does this happens#WPL2024 #WPL
— Poulami Basu (@poulami2991) February 25, 2024
Well played GGT
But MIW won by 5 wickets
GGTW – 126/9
MIW – 129/5
Mi has luck 🥴
…#WPL #WPL2024 #TATAWPL #TATAWPL2024— chiya (@chiyuuuu5) February 25, 2024
https://twitter.com/shayu9682/status/1761802032703488184?s=20
MI Women team is the strongest…. it will be very difficult to beat them…#WPL2024
— Salman"s Soldier (Modi Ka Parivar) (@Beingkumar234) February 25, 2024
It's the Kerr-Kaur Supremacy again, I see.#WPL2024
— Vinayakk (@vinayakkm) February 25, 2024
https://twitter.com/MrvlusRose/status/1761798868767854602?s=20