WPL 2025: मिनी ऑक्शन के बाद कुछ ऐसी दिख रही है मुंबई इंडियंस की टीम, यहां देखें पूरा स्क्वॉड - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2025: मिनी ऑक्शन के बाद कुछ ऐसी दिख रही है मुंबई इंडियंस की टीम, यहां देखें पूरा स्क्वॉड

महिला प्रीमियर लीग 2024 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पांच रन से हार झेलनी पड़ी थी।

Mumbai Indians WPL (Image Source: BCCI)
Mumbai Indians WPL (Image Source: BCCI)

आज यानी 15 दिसंबर को महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया। इस ऑक्शन में सभी पांच टीमों ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। WPL 2025 के ऑक्शन में कुल 120 खिलाड़ियों में से सिर्फ 19 खिलाड़ी ही सोल्ड हुए।

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो फ्रेंचाइजी ने महिला प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी में युवा बल्लेबाज जी कमालिनी पर भी बड़ी बोली लगाई। इस विस्फोटक बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा मुंबई ने नदीन डी क्लर्क को 30 लाख और संस्कृति गुप्ता को 10 लाख और अक्षिता माहेश्वरी को 10 लाख रुपये में खरीदा।

बता दें कि WPL 2023 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी। हालांकि, महिला प्रीमियर लीग 2024 सीजन में टीम अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही थी और एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पांच रन से हार झेलनी पड़ी थी।

लेकिन अब 2025 सीजन को फ्रेंचाइजी अपने नाम जरूर करना चाहेगी। टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। राष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी इन खिलाड़ियों ने मैच विनिंग प्रदर्शन किया है।

यह है महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम:

अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, अमनदीप कौर, एस. सजना, कीर्तना, नादिन डी क्लर्क, जी. कमालिनी , अक्षिता माहेश्वरी, संस्कृति गुप्ता

खिलाड़ी

रोल

कीमत

 नताली स्किवर ऑलराउंडर 3.20 करोड़
 पूजा वस्त्राकर ऑलराउंडर 1.90 करोड़
हरमनप्रीत कौर ऑलराउंडर 1.80 करोड़
जी कमालिनी बल्लेबाज 1.60 करोड़
यस्तिका भाटिया बल्लेबाज 1.50 करोड़
शबनम इस्माइल गेंदबाज 1.20 करोड़
अमेलिया केर ऑलराउंडर 1 करोड़
अमनजोत कौर ऑलराउंडर 50 लाख
हेली मैथ्यूज ऑलराउंडर 40 लाख
क्लो ट्रायॉन ऑलराउंडर 30 लाख
नादिन डी क्लार्क ऑलराउंडर 30 लाख
अक्षिता महेश्वरी गेंदबाज 20 लाख
सजीवन सजना ऑलराउंडर 15 लाख
कीर्तना ऑलराउंडर 10 लाख
सैका इशाक गेंदबाज 10 लाख
 अमनदीप कौर ऑलराउंडर 10 लाख
जिन्तिमनी कलिता ऑलराउंडर 10 लाख
संस्कृति गुप्ता ऑलराउंडर 10 लाख

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?