इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने जो रूट की तुलना करते हुए कोहली को नीचा दिखाने की कोशिश की, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर ही लताड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने जो रूट की तुलना करते हुए कोहली को नीचा दिखाने की कोशिश की, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर ही लताड़ा

हाल में ही रूट ने टेस्ट करियर का 33वां शतक लगाया है।

Virat Kohli and Joe Root (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli and Joe Root (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) ने श्रीलंका के खिलाफ लंदन स्थित ऐतिहासिक लाॅर्डस मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में करियर का 33वां शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। इस शतक के बाद वह इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। रूट ने पूर्व इंग्लिश कप्तान एलिस्टर कुक की बराबरी कर ली है। रूट का यह लाॅर्डस में करियर का कुल 6वां शतक है।

तो वहीं मुकाबले में जब वह 99 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे, और उन्होंने लाहिरू कुमारा के खिलाफ बाउंड्री लगाकर 162 गेंदों में शतक पूरा किया। इसके बाद 143 रन बनाकर वह मिलन रथनायक के खिलाफ शाॅट खेलते हुए पाॅइंट पर पथुम निसंका को कैच थमा बैठे। रूट के आउट होने के समय इंग्लैंड ने 308 रन बना लिए थे और मैच में इंग्लैंड पहले दिन की समाप्ति के बाद फिलहाल बेहतर स्थिति में बनी हुई है।

दूसरी ओर, जो रूट की बेहतरीन पारी के बाद, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन (Michael Vaughan) रूट की तुलना पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) के टेस्ट करियर से करते हुए नजर आए हैं।

बता दें कि वाॅन ने विराट और रूट के टेस्ट करियर की तुलना करते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- गुड माॅर्निंग इंडिया।

तो वहीं जैसे ही उन्होंने यह पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की, तो फैंस का गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद क्रिकेट फैंस माइकल वाॅन की सोशल मीडिया पर ही क्लास लगाते हुए नजर आए हैं।

देखें फैंस ने किस तरह लगाई माइकल वाॅन की क्लास

close whatsapp