माइक हेसन की ऊपर वाले से यही दुआ, IPL 2023 से पहले पूरी तरह से ठीक हो जाए ग्लेन मैक्सवेल वरना…
ग्लेन मैक्सवेल की चोट चिंता का विषय बनी हुई है: माइक हेसन
अद्यतन - नवम्बर 16, 2022 5:47 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के पांव में फ्रैक्चर के बाद अब वे काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। दरअसल, ग्लेन मैक्सवेल अपने एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में गए थे, जहां एक हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। वह दोस्त के साथ उनके मकान के पीछे बने आंगन में दौड़ते हुए फिसल गए और घटना के बाद उनका पैर पूरी तरह से जकड़ गया।
बता दें, ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन हाल ही में संपन्न हुए टी-20 कप 2022 में इतना अच्छा नहीं रहा था। टीम सुपर 12 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और इसी वजह से वो सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन ने नवीनतम वीडियो में मैक्सवेल की चोट पर अपडेट दिया है।
इस चोट की वजह से मैक्सवेल 17 नवंबर से शुरू हो रही इंग्लैंड के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में भी अपनी टीम की ओर से खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में होने वाली बिग बैश लीग (BBL) में भी वो मेलबर्न स्टार्स (MS) की ओर से नहीं खेलेंगे। हालांकि IPL 2023 में वो बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे।
ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई है कि ग्लेन मैक्सवेल IPL 2023 से पहले पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे: माइक हेसन
RCB ने 16 नवंबर को एक वीडियो साझा की जिसमें हेसन कह रहे हैं कि, ‘ग्लेन मैक्सवेल की चोट चिंता का विषय बनी हुई है। हम यही दुआ करते हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। हमें ऐसा पता चला है कि IPL 2023 से पहले वो पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।’
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा था कि मैक्सवेल 13 नवंबर को अपनी सर्जरी के बाद अच्छी स्थिति में हैं और आगामी दिनों में मैक्सवेल के ठीक होने की समय सीमा का खुलासा करेंगे।
क्रिकेट.कॉम.एयू के मुताबिक जॉर्ज बेली ने कहा कि, ‘ग्लेन मैक्सवेल इस समय अच्छी स्थिति में है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था। पिछले कुछ मुकाबलों में मैक्सवेल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वो लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में हमारी टीम के महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम यही दुआ करते हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए।’