माइक हेसन ने बताया क्यों RCB ने लगाया था दिनेश कार्तिक पर दांव; आईपीएल 2022 में सफलता का कारण भी बताया
दिनेश कार्तिक आगामी एशिया कप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।
अद्यतन - अगस्त 20, 2022 4:43 अपराह्न

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के क्रिकेट संचालन के निदेशक माइक हेसन ने आईपीएल 2022 से पहले अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को साइन करने को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरसीबी टीम प्रबंधन को कार्तिक बेहद प्रेरित लगे और वह भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी के लिए हर संभव प्रयास करने तैयार थे, जिसने फ्रेंचाइजी को उन्हें साइन करने के लिए मजबूर किया।
दिनेश कार्तिक आईपीएल 2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे, जहां उन्होंने 55.00 के औसत से 330 रन बनाए और आरसीबी (RCB) को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें तीन साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी दिलाई, और अब वह आगामी एशिया कप 2022 में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।
माइक हेसन ने बताया आरसीबी ने क्यों दिनेश कार्तिक पर दांव लगाया था
अनुभवी खिलाड़ी को भारत की T20I टीम में लगातार मौके दिए जा रहे हैं, जिसमे आरसीबी (RCB) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और माइक हेसन ने कहा कि उन्होंने उसे उनकी भूमिका स्पष्ट कर दी थी, जिसने उसे फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाने में मदद की। उन्होंने खुलासा किया कि दिनेश कार्तिक आरसीबी (RCB) के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे ताकि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए अपना दावा पेश कर सके।
माइक हेसन ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा: “डीके (दिनेश कार्तिक) जंगल से आए थे, जहां उन्हें उनकी भूमिका को लेकट स्पष्टता नहीं थी। हमने उनसे स्पष्ट निर्देश और भूमिकाएं देने के बारे में बात की ताकि वह अपने वास्तविक उद्देश्य के साथ अपनी योजना तैयार कर सके। जिसके बाद उन्होंने न केवल आईपीएल 2022 में बल्कि टीम इंडिया के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया है। हमने नीलामी से पहले डीके से संपर्क किया और हमें लगा कि वह हमारी टीम में आने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत प्रेरित है।
वह हमारी टीम में एक विशिष्ट भूमिका के साथ आना चाहता था ताकि टीम इंडिया में वापसी कर सके। जैसे ही हमें मालूम हुआ कि वह एक अत्यधिक प्रेरित खिलाड़ी है, जो बेहतर करना चाहता है, अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत करना चाहता है और हमें एक फिनिशर की जरूरत थी, इसलिए हमने उसे साइन कर लिया। हमने उसे फिनिशर की भूमिका को लेकर बहुत स्पष्टता दी, क्योंकि हम चाहते थे कि वो भूमिका वह हमारे लिए निभाए। हमने उससे कहा यह एक ऐसी भूमिका है, जिसमें हम चाहते हैं कि आप एक विशेषज्ञ बनें, और उन्होंने वही किया।”