Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जून 30- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Ambati Rayudu, Nathan Lyon and Pakistan. (Image Source: Twitter/Getty Images)
Ambati Rayudu, Nathan Lyon and Pakistan. (Image Source: Twitter/Getty Images)

1. क्या जारी Ashes 2023 से बाहर हो जाएंगे नाथन लियोन?

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे एशेज 2023 टेस्ट के दौरान मेहमान टीम को लगभग एक तगड़ा झटका लग ही गया है। दरअसल, अपना लगातार 100वां टेस्ट मैच खेल रहे नाथन लियोन ने ग्रैंड स्टैंड बॉउंड्री की ओर एक गेंद का पीछा किया और फिर उन्होंने गेंद उठाई और तुरंत ही लंगड़ाते हुए चलने लगे। जिसके कुछ ही क्षणों बाद वह ड्रेसिंग रूम की ओर लड़खड़ाते हुए जाते हुए नजर आए। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने कहा है कि अंतिम सेशन के दौरान फील्डिंग करते समय लियोन की दाहिनी पिंडली में चोट लग गई, और लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद स्कैन के बारे में सोचा जाएगा। जबकि स्टीव स्मिथ ने कहा नाथन लियोन की कंडीशन बिल्कुल ठीक नहीं है, और यह ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंतित करने वाली स्थिति है।

2. अंबाती रायडू ने ‘लोगों की सेवा करने के लिए’ राजनीति में एन्ट्री की घोषणा की

भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने आंध्र प्रदेश की राजनीति में प्रवेश करने के अपने फैसले की घोषणा कर दी है। आईपीएल 2023 विजेता क्रिकेटर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की सत्तारूढ़ युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की सदस्यता ले सकते हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. विदेशी लीगों में हिस्सा लेने वाले रिटायर्ड क्रिकेटरों पर लगाम लगाने की फिराक में हैं BCCI

BCCI 7 जुलाई को अपनी शीर्ष परिषद की बैठक में विदेशी टी-20 लीगों में भारत के रिटायर्ड खिलाड़ियों की भागीदारी पर अपनी मौजूदा नीति पर दोबारा विचार करने वाला है। BCCI की वर्तमान नीति आईपीएल सहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले खिलाड़ियों को विदेशी टी-20 लीगों में हिस्सा लेने की अनुमति देती है। इस कारण कई क्रिकेटर विदेशी लीगों में हिस्सा लेने के लिए बहुत जल्द रिटायरमेंट ले रहे हैं, जिसे रोकने के लिए BCCI अपनी इस नीति में बदलाव कर सकता है।

4. क्रिस गेल ने कहा भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट को खत्म कर रहे हैं!

क्रिस गेल ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सबसे अधिक टेस्ट क्रिकेट खेलकर अंततः ‘क्रिकेट के खेल को खत्म’ कर देंगे। इसके अलावा, क्रिस गेल का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को फलने-फूलने के लिए वेस्टइंडीज जैसे छोटे क्रिकेट बोर्डों के खिलाड़ियों को बेहतर पैसा दिया जाना चाहिए।

5. Team India के प्लान बी में शिखर धवन की एंट्री!, इस टूर्नामेंट में करने जा रहे भारत की कप्तानी

चीन के हांग्जू में एशियाई खेलों (Asian Games) 2023 में भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमें कथित तौर पर हिस्सा ले रही है, जहां T20 फॉर्मेट में क्रिकेट खेला जाएगा। BCCI एशियाई खेलों में मेन्स क्रिकेट के लिए अपनी बी टीम भेजने की योजना बना रहा है। कहा जा रहा है कि शिखर धवन एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. आगामी घरेलू सीजन में आंध्र प्रदेश का साथ छोड़ अब इस टीम से खेलेंगे हनुमा विहारी

टेस्ट करियर को नया आयाम देने के लिए मध्य क्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी आगामी 2023-24 घरेलू सीजन के लिए मध्य प्रदेश टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं। हालांकि विहारी को अभी तक आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं मिला है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

7. Team India के आईसीसी खिताब के सूखे पर R Ashwin ने कही सबकी बोलती बंद कर देने वाली बात

रविचंद्रन अश्विन ने कहा भारत के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे की बहस बकवास है और दावा किया है कि यह भारत के लिए World Cup 2023 जीतने का “शानदार मौका” है, और बतौर मेजबान टीम वे इस टूर्नामेंट में खिताब के लिए पसंदीदा टीम के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. पाकिस्तान के शादाब खान का बड़ा बयान, कहा-वर्ल्ड कप अगर हम हार गए तो भारत से जीतना…

पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने आगामी वर्ल्ड कप 2023 को लेकर बड़ा बयान दिया है। शादाब खान ने कहा पाकिस्तान के लिए भारत को हराने से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण वर्ल्ड कप जीतना है। उन्होंने कहा भारत के खिलाफ खेलने से एक अलग ही खुशी मिलती है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. वसीम अकरम ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए वेन्यू आपत्ति पर PCB को जमकर लताड़ा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेलने को लेकर आपत्ति जताई थी और साथ ही अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में खेलना चाहती थी, लेकिन ICC ने दोनों की अर्जियों को खारिज कर दिया। जिस पर वसीम अकरम ने कहा PCB को इस तरह अपना मजाक नहीं बनवाना चाहिए था। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

10. अजिंक्य रहाणे को वेस्टइंडीज दौरे के लिए उप-कप्तान बनाकर मैनेजमेंट ने बहुत बड़ी गलती की- सौरव गांगुली

पूर्व BCCI अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा 18 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान बनाने का फैसला उन्हें बिल्कुल समझ नहीं आया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

close whatsapp