बिजी शेड्यूल के बीच माही आए नजर, Card Magician से सीखते हुए नजर आए जादूगरी
अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं धोनी
अद्यतन - नवम्बर 17, 2023 8:32 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS धोनी आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बता दें कि इन दिनों धोनी के कई वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिसमें उनकी सादगी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लेती है।
तो वहीं आज 17 नवंबर को धोनी की एक वीडियो काफी तेजी से इंंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वह कार्ड के जादूगर के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि धोनी की इस वायरल वीडियो को क्रिकेट फैंस द्वारा काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कार्ड के माध्यम से जादूगर धोनी के दिमाग को पढ़ने की कोशिश करता है।
देखें धोनी की इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो
अब आईपीएल में ही आते हैं नजर धोनी
दूसरी ओर, आपको धोनी के बारे में बताएं तो वह अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। तो वहीं आईपीएल 2023 में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को रिकाॅर्ड 5 बार चैंपियन बनाया था। साथ ही बता दें कि धोनी की ही कप्तानी में भारत ने आईसीसी के तीनों खिताब (टी-20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 व चैंपियन ट्रॉफी 2013) अपने नाम किए हैं।
साथ ही धोनी ने आईपीएल 2023 की समाप्ति पर कहा था कि वह एक और सीजन आईपीएल में अपने क्रिकेट फैंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि 41 साल के धोनी आईपीएल के आगामी सीजन में किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं?
ये भी पढ़ें- World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल में Team India के सबसे बड़े दुश्मन को मिली अंपायरिंग की जिम्मेदारी