मिचेल स्टार्क के लिए एडिलेड टेस्ट हुआ और भी यादगार, इस बेहतरीन उपलब्धि को घातक खिलाड़ी ने किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

मिचेल स्टार्क के लिए एडिलेड टेस्ट हुआ और भी यादगार, इस बेहतरीन उपलब्धि को घातक खिलाड़ी ने किया अपने नाम

एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया।

Mitchell Starc (Pic Source-X)
Mitchell Starc (Pic Source-X)

एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 6 विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए।

इस तरह स्टार्क ने मुकाबले में कुल 8 विकेट हासिल किए। इसी के साथ मिचेल स्टार्क ने पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट में एक बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम कर ली है। स्टार्क ने 24 पारियों में अभी तक चार बार Fifer लिया है। ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

स्टार्क का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और इस अनुभवी खिलाड़ी ने पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है।

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की

मुकाबले की बात की जाए तो भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 337 रन बनाने में कामयाब रही और एक मजबूत बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरी पारी में भी टीम इंडिया अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 175 रनों पर ही सिमट गई। टीम इंडिया की ओर से दूसरी पारी में नीतीश कुमार रेड्डी ने 42 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने 28 रनों का योगदान दिया।

शुभमन गिल 28 रन, यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। मिचेल स्टार्क के अलावा कंगारू टीम की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने पांच विकेट हासिल किए, जबकि स्कॉट बोलैंड ने तीन विकेट झटके। मेजबान ऑस्ट्रेलिया को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए सिर्फ 19 रनों की जरूरत थी, जिसको उन्होंने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?