महिला वर्ल्ड कप 2022: मिताली राज ने ऑस्ट्रलियाई दिग्गज को पछाड़ हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला वर्ल्ड कप 2022: मिताली राज ने ऑस्ट्रलियाई दिग्गज को पछाड़ हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि

मिताली राज फिलहाल अपना छठा महिला वर्ल्ड कप खेल रही है।

Mithali Raj (Image Source: Twitter)
Mithali Raj (Image Source: Twitter)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने अपने पहले से ही शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। वह महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक मैचों में कप्तानी करने वाली कप्तान बन गई है। 39 वर्षीय भारतीय दिग्गज ने यह उपलब्धि हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के एक मुकाबले के दौरान हासिल की।

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 के 10वें मैच में जब मिताली राज कप्तान के रूप में मैदान में उतरी उसके साथ ही उन्होंने यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने 12 मार्च को महिला वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैचों में टीम की अगुवाई करने का ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वह विश्व में महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैचों में किसी टीम की अगुआई करने वाली कप्तान बन गई है।

मिताली राज के नाम जुड़ा एक और रिकॉर्ड

अपना छठा महिला वर्ल्ड कप खेल रही मिताली राज ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क के 23 मैचों में टीम की अगुवाई करने के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। भारतीय कप्तान फिलहाल बतौर कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ हैमिल्टन में अपना 24वां वर्ल्ड कप मैच खेल रही है।

वहीं अगर वर्ल्ड कप में रनों में संख्या की बात करे तो मिताली राज 785 रनों के साथ बेलिंडा क्लार्क के बाद दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में 952 रन बनाए। भारत ने मिताली राज की कप्तानी में वर्ल्ड कप में अब तक 14 मैच जीते है, जबकि आठ मैच हारे है, वहीं एक मैच बारिश के कारण धुल गया।

आपको बता दें भारत ने अपने महिला वर्ल्ड कप 2022 अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन की जीत के साथ की, लेकिन अपने दूसरे मैच में मेजबान न्यूजीलैंड से 62 रन से हार गई। जारी महिला विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को वेस्टइंडीज पर जीत की दरकरार है

close whatsapp