मिताली राज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, शिखर धवन को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार - क्रिकट्रैकर हिंदी

मिताली राज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, शिखर धवन को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

BCCI ने शिखर धवन और मिताली राज के नाम की सिफारिश की थी।

Mithali Raj and Shikhar Dhawan. (Photo Source: Getty Images)
Mithali Raj and Shikhar Dhawan. (Photo Source: Getty Images)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज मिताली राज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। मिताली उन क्रिकेटरों में से एक थीं जिनकी सिफारिश इस साल जून में खुद BCCI ने की थी। यह स्टार बल्लेबाज भारत की महिला टीम की सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रही है।

मिताली राज एकमात्र ऐसी महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 22 साल से भी लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा बिखेरा है। समय के साथ इस खेल में उन्होंने अपना अपार योगदान दिया है और इसी वजह से वह भारत में महिला क्रिकेट का पर्याय बन गई हैं। मिताली ने वर्ष 1999 में भारत के लिए पदार्पण किया और तब से वह देश में महिला क्रिकेट की रीढ़ की हड्डी रही हैं।

मैदान पर मिताली राज की मौजूदगी अक्सर विपक्षी टीमों की चिंता बढ़ा देता है। पिछले कुछ सालों में भारतीय महिला क्रिकेट ने काफी लंबा सफर तय किया है और मिताली राज ने इस सफर में भारतीय महिला क्रिकेट में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सफलता और शांत स्वभाव ने देश भर की लाखों लड़कियों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। जाहिर तौर पर खेल रत्न भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। पिछले साल रोहित शर्मा, मनिका बत्रा, विनेश फोगाट, रानी रामपाल और मरियप्पन फंगावेलु को यह पुरस्कार मिला था।

शिखर धवन को भी मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

इस साल जून में BCCI ने प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए रवि अश्विन, शिखर धवन और मिताली राज का नाम सुझाव में दिया था। मिताली राज को जहां खेल रत्न से सम्मानित किया जाना तय है, वहीं शिखर धवन को खेल में उनके योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। टीम इंडिया के इस धाकड़ खिलाड़ी हमेशा भारतीय टीम के मजबूत कड़ियों में से एक रहे हैं। व्हाइट बॉल मैच में उन्होंने हमेशा भारतीय टीम को एक मजबूत शुरुआत देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

न्यूज़ 18 के हवाले से एक सूत्र ने कहा कि, “इस पुरस्कार के लिए हमने विस्तृत चर्चा की और इसके लिए महिला टेस्ट और वनडे टीम की कप्तान मिताली राज का नाम खेल रत्न के लिए भेजने का निर्णय लिया है। अर्जुन पुरस्कार के लिए हम फिर से धवन के नाम की सिफारिश कर रहे हैं जबकि हम राहुल और बुमराह का नाम भी सुझाएंगे।”

close whatsapp